डिंपल कपाड़िया से लेकर नीतू कपूर तक, बॉलीवुड की इन अभिनेत्रियों ने नाबालिक उम्र में की शादी
बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस बनी कम उम्र में दुल्हन :
बॉलीवुड सितारे फिल्मों के साथ-साथ नीजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। फिर चाहे तलाक हो या अफेयर या फिर शादी। इंडस्ट्री में कई सेलेब्स हैं जो पिछले कुछ समय में एक के बाद एक लगातार शादी के बंधन में बंध रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जिन्होंने उम्र से पहले ही शादी रचा ली थी। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों से रूबरू करवाएंगे जो कम उम्र में दुल्हन बनीं हैं।
1.दिलीप कुमार और सायरा बानो
70 के दशक की मशहूर जोड़ी दिलीप कुमार और सायरा बानो ने 11 अक्टूबर 1966 में शादी की थी। उस समय सायरा बानो 22 साल की थीं, हालांकि, 12 साल की उम्र में ही वह दिलीप की दीवानी हो गई थीं।
2.राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया
अपनी पहली फिल्म ‘बॉबी’ से लाखों युवाओं का दिल जीतने वाली डिंपल कपाड़िया ने एक्टर राजेश खन्ना से महज 16 साल की उम्र में शादी रचाई थी।
3.दिव्या भारती और साजिद नाडियाडवाला
साल 1992 में खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती ने बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला से शादी की थी। उस समय उनकी उम्र 18 साल थी।
4.भाग्यश्री और हिमालय
फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से मशहूर हुईं एक्ट्रेस भाग्यश्री ने 21 साल की उम्र में अपने बॉयफ्रेंड हिमालय से शादी कर ली थी।
5.नीतू कपूर और ऋषि कपूर
इस लिस्ट में एक्ट्रेस नीतू कपूर का भी नाम शामिल है, जिन्होंने 21 साल की उम्र में अपने को-स्टार ऋषि कपूर से शादी की थी।