टीवी के इन 5 स्टार्स ने इंडस्ट्री से बाहर रचाई शादी, जानिए उन कलाकारों के बारे में सब कुछ
इन टीवी स्टार्स ने इंडस्ट्री से बाहर रचाई शादी:
टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने साथ काम किया और फिर आगे चलकर शादी भी रचाई। वहीं कई टीवी एक्टर्स ऐसे भी हैं जो रिलेशनशिप में तो रहे लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला औऱ ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद इन टीवी स्टार्स ने इंडस्ट्री के बाहर के शख्स को अपना हमसफर बनाया।
1.शरद मल्होत्रा
शरद मल्होत्रा का दिव्यांका त्रिपाठी संग अफेयर काफी चर्चा में रहा था। दिव्यांका संग ब्रेकअप के बाद शरद ने रिप्सी भाटिया को हमसफर बनाया।
2.अंकिता लोखंडे
अंकिता लोखंडे अपने कोस्टार रहे दिवंगत सुशांत सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन से शादी की है।
3.मौनी रॉय
मौनी रॉय का गौरव चोपड़ा, मोहित रैना और पुलकित सम्राट संग नाम जुड़ा था। मोहित के साथ वह लंबे टाइम तक रिलेशनशिप में रहीं। ब्रेकअप के बाद मौनी ने इंडस्ट्री के बाहर सूरज नाम्बियार से शादी कर ली।
4.मोहित रैना
मौनी रॉय से ब्रेकअप के बाद मोहित रैना ने अदिति से शादी रचाई है। अदिति का टीवी इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है।
5.नीति टेलर
पार्थ समाथन संग रिलेशनशिप खत्म करने के बाद नीति टेलर ने नेवी अफसर परिक्षित बावा संग की शादी है।