जब सुपरस्टार जितेंद्र की जान बचाई उनकी पत्नी ने , जाने क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी : Photos Inside
अपने जबरदस्त फैशन और डिफरेंट स्टाइल के लिए फेमस जितेंद्र अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में आज भी धाक जमा रखी है। जितेंद्र ने रेखा, हेमा मालिनी से लेकर श्रीदेवी तक अपने दौर की हर बड़ी एक्ट्रेस के साथ काम किया।
आपको बता दे की कई के साथ उनका नाम भी जुड़ा, लेकिन आखिरी में जाकर उन्होंने शोभा कपूर से शादी कर ली। इन्हीं शोभा कपूर के चलते एक बार जितेंद्र की जान भी बची थी, कैसे चलिए बताते हैं।
जितेंद्र ने 70 और 90 के दशक में करीब 200 फिल्मों में काम किया, जिसमें से कई तो सुपरहिट रहीं। उनकी फिल्में आज भी दर्शक पूरा मन लगाकर देखते हैं।
पर्दे पर जितेंद्र की लव लाइफ खूब देखी गई, लेकिन निजी जिंदगी में उनकी लव लाइफ ज्यादा चर्चा में नहीं रही। अभिनेता ने शोभा कपूर से शादी की, जिनसे वे आज भी बहुत प्यार करते हैं।
ऐसे में हम आपको जितेंद्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं, जिसका जिक्र अभिनेता ने द कपिल शर्मा शो में किया था।
जितेंद्र ने कपिल शर्मा शो में इस किस्से के बारे में बात करते हुए कहा था- ‘ये बात साल 1976 का है, जब वो एक फ्लाइट में सफर करने वाले थे। वे पत्नी शोभा के चलते ये फ्लाइट नहीं पकड़ पाए और बाद में ये प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लेन क्रैश में 96 लोगों की जान चली गई थी।
जितेंद्र ने बताया, उस दिन शोभा का करवा चौथ का व्रत था और मुझे उनका व्रत खुलवाना था, लेकिन, काफी देर हो गई और इसकी वजह से मैं टाइम पर फ्लाइट नहीं पकड़ पाया। कुछ देर बाद मैंने घर की छत से आग का गोला देखा। पता चला, जिसमें मुझे सफर करना था, वो फ्लाइट क्रैश हो गई।