क्या आप जानते है ? “सलमान खान आखिर क्यों पहनते है ये ब्रेसलेट” , जाने इसके पीछे छुपा एक बड़ा कारण
सलमान खान एक स्टाइलिश एक्टर हैं। फैंस उनके हर स्टाइल को फॉलो करते हैं। फिर वो स्टाइल सलमान के रियल लुक का हो या फिल्म में उनके किसी किरदार का। सलमान जो भी पहनते हैं वो स्टाइल बन जाता है। फिर चाहे वो उनका हेयर स्टाइल ही क्यों ना हो।

बता दे की उनके हाथों में अक्सर दिखने वाला ब्रेसलेट भी सलमान के फैन पहनना पसंद करते हैं। वैसे सलमान इसे हमेशा पहने रखते हैं, आखिर इसमें ऐसी क्या खास बात है। एक इवेंट में खुद सलमान ने इस ब्रेसलेट के बारे में बताया है।

बता दे की अब ये उनके स्टाइल स्टेटमेंट का एक अहम हिस्सा है या कुछ और ये अभी तक कोई नहीं जाना पाया है, लेकिन एक इवेंट में खुद सलमान ने अपने इस ब्रेसलेट के बारे में बताया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद सलमान ने एक इवेंट में इस ब्रेसलेट की सच्चाई बताई थी।उन्होंने बताया था कि उनके पिता सलीम खान ऐसा ब्रेसलेट पहनते थे। बचपन से ही सलमान उनसे इस ब्रेसलेट के लिए जिद किया करते थे. तब पिता सलीम खान ने उन्हें ठीक वैसा ही एक ब्रेसलेट बनवाकर गिफ्ट किया था।

अपनी बात रखते हुए सलमान खान ने ये भी बताया था कि जो पत्थर उनके ब्रेसलेट में है उसे फिरोजा करते हैं। ये उन्हें बुरी नजर से बचाने का काम करता है।

सलमान खान की मानें तो इस स्टोन की खास बात ही ये है कि ये उन्हें बुरी नजर से बचाता है। सलमान खान का यह स्टोन अब तक 7 से 8 बार चटक भी चुका है। कहा तो ये भी जाता है कि सलमान को लगने वाली नजर या उनके साथ होने वाली किसी अनहोनी को भी इस स्टोन ने अपने ऊपर लिया है।