बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्री ने 16 साल की उम्र में पड़ गई थी प्यार में , पति के मौत के बाद तन्हाई में बिताई जिंदगी
पाकिस्तान के कराची शहर में जन्मी यह अभिनेत्री:
2 सितंबर 1941 को पाकिस्तान के कराची शहर में जन्मी हिंदी फिल्म की अभिनेत्री साधना अब हमारे बीच नहीं है। हिंदी सिनेमा में एक समय उन्होंने अच्छा खासा नाम कमाया था लेकिन आगे जाकर वे अपनी सफलता और लोकप्रियता को बरकरार नहीं रख पाई। पाकिस्तान में जन्मीं साधना का परिवार साल 1947 में हुए भारत विभाजन के बाद भारत आकर बस गया था।
इस फिल्म में किया बतौर कोरस काम
साधना अपनी ख़ूबसूरती से हर किसी के दिलों पर राज करती थी।वहीं उनके हेयर स्टाइल को भी सभी काफी पसंद करते थे। उनके करियर की शुरुआत दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राज कपूर साहब की फिल्म से हुई थी।राज कपूर की फिल्म श्री 420 में उन्होंने बतौर कोरस काम किया था।यह फिल्म 6 सितंबर 1955 में रिलीज हुई थी।
महज एक रुपया थी टोकन राशि
इस फिल्म के दौरान साधना महज 14 साल की छोटी बची थी।इसके बाद वे ‘अबाना’ में देखने को मिली थी।अबाना फिल्म साल 1958 में आई थी। इसके लिए उन्हें जो टोकन राशि मिली थी उसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाओगे। इस फिल्म के लिए 16-17 साल की साधना को टोकन मनी के तौर पर महज एक रुपया दिया गया था।कभी फिल्म के लिए महज एक रूपये टोकन राशि पाने वाली साधना आगे जाकर बॉलीवुड की बड़ी और महंगी अभिनेत्री बनने में सफल रही थी।
इन शानदार फिल्मो में किया था काम
अबाना के बाद आगे जाकर साधना ने ‘लव इन शिमला’ फिल्म में काम किया और वे हर किसी के दिलों पर छा गईं।इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आगे जाकर उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मों में ‘लव इन शिमला’, ‘परख’, ‘आरजू’, ‘परख’, ‘मेरे महबूब’ और ‘मेरा साया’ जैसी कई शानदार फ़िल्में शामिल थी।
16 साल की उम्र में किया था प्यार
अगर साधना की निजी जिंदगी के बारे में बात करे तो। उनके पति का नाम आरके नय्यर था।अपने पति आरके नय्यर से साधना उम्र में 6 साल छोटी थी।बता दें कि आरके से साधना को उस समय प्यार हुआ था जब वे महज 16 साल की थी। पहली ही फिल्म की शूटिंग के दौरान साधना की आरके नय्यर से नजदीकियां बढ़ी थी।
1966 में की थी शादी
साधना और आरके नय्यर का रिश्ता कई सालों तक चला। एक लंबे अफेयर के बाद दोनों ने साल 1966 में शादी की थी।आरके नय्यर एक फिल्म निर्देशक थे।उनकी मत्यु साल 1995 में हो गई थी। पति की मौत के बाद साधना ने अपने जीवन के 20 साल अकेले और संघर्ष में बिताए।इस दौरान उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना किया था।
साल 2015 में हुआ था साधना का निधन
साधना हमारे बीच नहीं है। करीब सात साल पहले वे दुनिया छोड़ चुकी हैं।इस मशहूर अभिनेत्री का 25 दिसंबर 2015 को मुम्बई में 75 साल की उम्र में निधन हो गया था। लेकिन वे अपनी फिल्मों के जरिए हमेशा फैंस के दिलों में जीवित रहती है।