बॉलीवुड की वो फिल्मे जो बनी है रियल लाइफ लव स्टोरी पर , क्या अपने भी देखी है ?

रियल लव स्टोरी पर बनी फिल्मे : 

अगर हम ये कहे कि बॉलीवुड मूवीज़ ने हमारे लिए रोमांस की एक अलग ही परिभाषा सेट कर दी है, तो बिल्कुल भी ग़लत नहीं होगा। कुछ रोमांटिक मूवी को देखकर तो ऐसा लगता है कि ‘ये बहुत ख़ूबसूरत है, लेकिन शायद ऐसा सिर्फ़ मूवीज़ में ही हो सकता है’। हालांकि, ऐसी भी कुछ बॉलीवुड मूवीज़ हैं, जो रियल लाइफ़ की लव स्टोरीज़ पर बनी हैं। उन मूवीज़ ने कुछ अनकही कहानियों को इस ख़ूबसूरती से दर्शाया है कि आप उनके कैरेक्टर्स से ख़ुद को प्यार करने से नहीं रोक पाएंगे।

1. शेरशाह

साल 2021 में रिलीज़ हुई मूवी ‘शेरशाह’ कैप्टन विक्रम बत्रा की ज़िंदगी पर आधारित थी । विक्रम बत्रा ने अपनी जान कारगिल युद्ध में अपने देश के लिए लड़ते-लड़ते गंवा दी थी। इसमें उनकी और उनकी पत्नी डिंपल चीमा की लव स्टोरी दिखाई गई है। फ़िल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लीड रोल निभाया है। 

2. जोधा अकबर 

साल 2008 में रिलीज़ हुई मूवी ‘जोधा अकबर’ एक 16वीं सदी की मुग़ल साम्राज्य के राजा अकबर और राजपूत प्रिंसेस जोधा की असल प्रेम कहानी पर आधारित है। उनकी शादी एक संधि के चलते हुई थी, जो बाद में दोनों के बीच प्यार में तब्दील हो गई। इस मूवी में ऋतिक रोशन, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनू सूद लीड भूमिका में थे। 

3. गुरु

इस फ़िल्म की कहानी एक टीनेज लड़के ‘गुरुकांत’ के बारे में है, जो अपने पिता को ख़ुश करने में हमेशा नाकामयाब रहता है। इस मूवी में ऐश्वर्या राय का कैरेक्टर अभिषेक के कैरेक्टर के संघर्ष के दिनों में बिल्कुल वैसे ही ताकत का स्तंभ था, जैसे कि मशहूर बिज़नेसमैन धीरूभाई अंबानी को उनकी पत्नी कोकिलाबेन ने सबसे अमीर आदमी बनने के सफ़र में उन्हें सपोर्ट किया था। इस फ़िल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने लीड रोल्स निभाए थे। 

4. राज़ी

आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर ‘राज़ी’ फ़िल्म साल 2018 में रिलीज़ हुई थी। इस मूवी में आलिया ने कश्मीरी लड़की ‘सहमत’ का क़िरदार निभाया है, जिसकी शादी एक पाकिस्तान अफ़सर से जाती है। उसे भारत से पाकिस्तान साल 1971 में हुए भारत-पाक विश्व युद्ध के लिए खूफ़िया जानकारी देने के लिए भेजा गया था ये फ़िल्म साल 2008 की नॉवेल ‘कॉलिंग सहमत’ पर आधारित है। सहमत ने अपनी जान पर खेलकर पाकिस्तान की युद्ध रणनीतियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी थी. हालांकि, उसे अपने पति से प्यार हो गया था और वो प्रेग्नेंट भी हो गई थी।

5. एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी

इस मूवी में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी, दिशा पाटनी और अनुपम खेर ने लीड रोल निभाया था। ये मूवी भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की ज़िंदगी पर आधारित है। इस मूवी में धोनी की पर्सनल लाइफ़ के कुछ अज्ञात पहलू भी दिखाए थे, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड का एक्सीडेंट हो गया था और उसकी मौत हो गई थी।  इस मूवी ने धोनी की पर्सनल लाइफ़ के बारे में भी बताया, जो वो सिर्फ़ अपने तक ही सीमित रखते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *