बॉलीवुड स्टार रणजीत की बेटी है बेहद खूबसूरत , फिटनेस पर भी रखती है पूरा ध्यान

फ़िल्मी दुनिया से विचार और व्यवहार में बिलकुल विपरीत है:

बॉलीवुड के टॉप खलनायक की लिस्ट में रंजीत का नाम भी शामिल है। एक दौर ऐसा था जब लोग रंजीत के नाम से डर जाते थे, लेकिन रंजीत रियल लाइफ में काफी फन लविंग हैं। रंजीत यानी गोपाल बेदी का नेचर असल में फिल्मों से बिलकुल विपरीत हैं। रंजीत की पर्सनल लाइफ काफी सरल रही और वे परफेक्ट फैमिली मैन हैं। रंजीत की एक बेटी है, जो लाइमलाइट और फिल्मी दुनिया से तो दूर है, लेकिन किसी एक्ट्रेस से कम भी नहीं लगती हैं।आज हम आपको उनकी बेटी दिव्यांका बेदी के बारे में बताएंगे।

लाइमलाइट से दूर रहती है

दिव्यांका बेदी रंजीत और अलोका बेदी की बेटी हैं। दिव्यांका भले ही स्टार किड हैं, लेकिन उन्हें लाइमलाइट से दूर रहना पसंद हैं। दिव्यांका अपनी फैमिली के काफी क्लोज हैं और पापा-मम्मी के साथ खूब वक्त बिताती हैं।

फैशन के साथ ज्वैलरी डिज़ाइनर भी है 

रंजीत की बेटी बॉलीवुड से दूर रहकर भी वो कहीं न कहीं बॉलीवुड से जुड़ी हैं।दिव्यांका बेदी फैशन डिजाइनर हैं और ये तो आपको पता ही है जहां बॉलीवुड वहां फैशन और जहां फैशन वहां बॉलीवुड। ऐसे में दिव्यांका कई सेलेब्स के साथ जुड़ी रहती हैं। दिव्यांका बेदी फैशन डिजाइनिंग के साथ ही ज्वैलरी डिजाइनर भी हैं।उनका काम काफी बारीक और सफाई वाला है।

फिटनेस और योगिनी भी है 

दिव्यांका बेदी एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। रंजीत ने कुछ दिनों पहले ही दिव्यांका का एक फिटनेस वीडियो पोस्ट किया था। दिव्यांका खुद भी अपनी जिम की फोटोज शेयर करती रहती हैं। साथ ही दिव्यांका योगिनी भी यानी वे योग भी खूब करती हैं। उनकी टोन्ड बॉडी देखकर साफ पता चलता है कि दिव्यांका एक दिन भी अपने रूटीन को मिस नहीं करती होंगी।

भाई के साथ भी फोटो शेयर करती है 

दिव्यांका बेदी का निकनेम गिगी की है। रंजीन भी दिव्यांका को इसी नाम से बुलाते हैं। दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी अपना निकनेम साझा किया है। दिव्यांका अपने निकनेम की तरह ही कूल हैं।दिव्यांका बेदी का एक भाई भी है, जिसका नाम चिरंजीवी बेदी है। दिव्यांका भाई से काफी क्लोज हैं और उसके साथ भी अपने मस्ती भरे पलों की तस्वीरें साझा करती हैं, जिसे देखकर पता चलता है कि दोनों का बॉन्ड काफी स्ट्रॉन्ग है।

विदेशी को कर रही डेट 

दिव्यांका बेदी विदेशी को डेट कर रही हैं दिव्यांका के लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड का नाम डेनियल मैक्ली है। दोनों जिम और योग पार्टनर भी हैं। इसके साथ ही दोनों दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ घूमने भी जाते हैं।लंबे समय से दिव्यांका लॉकडाउन की वजह से बॉयफ्रेंड से दूर हैं और उससे नहीं मिल सकी हैं। सोशल मीडिया पर वो डेनियल के लिए अपना प्यार लुटाती रहती हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *