रामायण में रावण की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस का बदल गया लुक , तस्वीर देख रह जायेंगे हैरान
रामानंद सागर की रामायण के पुन प्रसारण की मांग:
रामानंद सागर की रामायण का प्रसारण इन दिनों दूरदर्शन पर किया जा रहा था। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू किया गया था। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में कैद थे, वहीं टीवी के सभी धारावाहिकों की शूटिंग प्रतिबंधित थी। फैंस ने ऐसे में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से रामानंद सागर की रामायण के पुन: प्रसारण की मांग की थी जिसे स्वीकार कर लिया गया और सुबह 9 बजे और रात 9 बजे इस सीरियल का प्रसारण शुरू किया गया था।
रामायण में काम करने वाले सितारे
एक समय में जब रामायण टीवी पर आती तो ना केवल पूरा परिवार बल्कि पूरा मोहल्ला और पूरा गांव जुट जाता था। उस वक्त टीवी कम होते थे। इस सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका सहित सभी सितारे घर घर में पहचाने जाने लगे थे। जिस सितारे ने भी रामायण में काम किया, वह अमर हो गया।
रावण की पत्नी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस
रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी का किरदार निभाने वाली अपराजिता भूषण के बारे में जानते है। अपराजिता भूषण हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता भारत भूषण की बेटी हैं। उन्होंने अपने पति के निधन के बाद एक्टिंग की थी। अभिनय की ओर उनका कुछ खास झुकाब नहीं था, वह तो वस अपने दो बच्चों की परवरिश में ही जुटी रहती थीं।
आखिरी फिल्म थीं
रामायण के ऑडिशन के समय वह डबिंग किया करती थीं। मंदोदरी के लिए रामानंद सागर ने कई फीमेल आर्टिस्ट का ऑडिशन लिया लेकिन उन्हें कोई पसंद नहीं आई। तब अपराजिता पर जाकर उनकी तलाश पूरी हुई। अपने 10-12 साल के अभिनय करियर में अपराजिता ने लगभग 50 फिल्में भी कीं और 1997 में आखिरी फिल्म ‘गुप्त’ के बाद वह पर्दे से दूर हो गईं।