जाने कैसे एक बस कंडक्टर से सुपरस्टार बने रजनीकांत , बीमार भी हों तो रोने लगते हैं फैंस

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े कद वाले कलाकारों में शामिल और तमिल फिल्मों के सबसे बड़े सुपर स्टार रजनीकांत। तो आज हम आपको बतायंगे , सुपरस्टार रजनीकांत की सफल फिल्मी यात्रा की कुछ खूबसूरत झलकियां।

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर, 1950 में बेंगलुरू में रहने वाले एक मराठी परिवार में हुआ था। वह अपने माता-पिता की चौथी संतान थे। रजनीकांत का परिवार आर्थिक तरीके से अच्छा नहीं था । रजनीकांत बचपन से ही घर की जिम्मेदारी के समझते हुए छोटे मोटे काम करते रहते थे। रजनीकांत ने ट्रांसपोर्ट सर्विसेज में कंडक्टर के रूप में भी काम किया है।

हालांकि रजनीकांत के मन में कहीं न कहीं यह था कि उनको एक एक्टर बनना है। अपने इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने 1974 में मद्रास फिल्म इंस्टीट्यूट में एडमिशन लिया। कन्नड़ बोलने में माहिर रजनीकांत ने यहां पर तमिल बोलना सीखा। तमिल बोलना रजनीकांत के लिए इतना सफल रहा कि उनको पहला ब्रेक तमिल फिल्म में ही मिला।

एक समय ऐसा भी आया जब रजनीकांत ने फिल्में छोड़ने पर विचार किया। लेकिन उनके परिवार ने उनको ऐसा नही करने दिया। इसके बाद उन्होंने 1980 में सबसे हिट फिल्म ‘बिल्ला’ की। यह फिल्म अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म डॉन की रीमेक थी। रजनीकांत बॉलीवुड में भी अपना जलबा बिखेरने में पीछे नहीं रहे। फिल्म ‘अंधा कानून’ से रजनीकांत ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की।

रजनीकांत को उनके अभिनय के लिए साल 2000 में तीसरे सबसे बड़े सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। साल 1981 में रजनीकांत नें शादी की। रजनीकांत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 2.0 की सफलता में व्यस्त हैं। हम बस यही दुआ करते हैं कि रजनीकांत ऐसे ही दर्शकों के बीच बने रहे और सिनेमा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *