राजेंद्र कुमार की दोनों ही पोतिया है बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड , जाने इनके बारे में

दिलीप कुमार और नर्गिस के साथ फ़िल्म ‘जोगन’ से किया था डेब्यू :

राजेन्द्र कुमार की गिनती 60 से 70’s में बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स में की जाती थी।उन्होंने कई फिल्मों में बतौर एक्टर काम किया और कई फिल्मों का उन्होंने निर्माण भी किया।उनका जन्म ब्रिटिश भारत के पंजाब प्रान्त के सियालकोट शहर में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में आता है। राजेन्द्र कुमार ने दिलीप कुमार और नर्गिस के साथ साल 1950 में फ़िल्म ‘जोगन’ से डेब्यू किया था। बाद में वह लीड रोल करने लगे और 60’s  में उनकी अधिकतर फिल्में हिट होने लगी थी। कई बार तो उनकी 6-7 फ़िल्में एक साथ सिल्वर जुबली हफ्ते में होती थीं।इसी कारण से उनका नाम ‘जुबली कुमार’ पड़ा था।

पिता की तरह सफल न होने पर बेटे ने बॉलीवुड को कहा अलविदा 

उनके बेटे हैं कुमार गौरव अपने समय के चॉकलेटी एक्टर्स में गिने जाते थे। उन्होंने कई फिल्में की जो हिट रही और खास कर उनकी फिल्म लव स्टोरी अपने समय की सुपरहिट फिल्म रही और फैंस आज भी इस फिल्म  को देखना पसंद करते हैं। कुमार गौरव अपने पिता की तरह सफल नहीं हो पाए जिसके कारन उन्होंने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।

सांची की एक्टर बिलाल अमरोही से  हुई शादी 

राजेंद्र कुमार के इंडस्ट्री में सुनील दत्त और राज कपूर एक अच्छे दोस्त थे। पहले उन्होंने अपने बेटे की शादी राज कपूर की बेटी से फिक्स की थी, लेकिन बाद में उनके  बेटे को नम्रता पसंद आ गईं। नम्रता दत्त की शादी कुमार गौरव से हो गयी थी। नम्रता दत्त और कुमार गौरव की दो बेटियां हैं सांची और सिया। राजेंद्र कुमार की पोती सांची बेहद ही खूबसूरत और टैलेंटेड हैं। सांची की शादी एक्टर बिलाल अमरोही से हो गयी है। बिलाल ने फिल्म ‘ओ तेरी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सांची की छोटी भी है बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड 

सांची एक फैशन डिजाइनर हैं। लुक की बात करे तो वह दिखने में अपने दादा राजेंद्र कुमार पर गई हैं। उनके फेशियल फिचर्स बिलकुल अपने दादा से मिलते जुलते हैं। उनकी छोटी बहन सिया कुमार हैं। सिया भी बेहद खूबसूरत और टैलेंटेड हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *