राजेंद्र कुमार जो कभी जेब में 50 रूपए लेकर पहुंचे थे मुंबई , तंगी हालत में बेचना पड़ा था अपना लकी घर

राजेंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा में बनाई अपनी एक अलग पहचान:

बॉलीवुड में जुबली स्टार के नाम से मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार। उनका जन्म 20 जुलाई 1929 में पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ। राजेंद्र कुमार ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई।अभिनेता ने फिल्म इंडस्ट्री में एक से एक हिट फिल्मो में काम करके अपनी अदा से फैंस को अपना दीवाना बनाया था। इसी वजह से उन्हें इंडस्ट्री में  जुबली स्टार  कहा गया। लेकिन 1999 में 69 वर्ष की उम्र में बॉलीवुड का बेहतरीन  सितारा कहीं गयव हो गया। राजेंद्र कुमार ने फिल्मी दुनिया में 1950’s  में कदम रखा था। लेकिन उनके लिए 60 का दशक गोल्डन समय माना जाता है। उस समय उन्होंने कई सुपर हिट फिल्में की थीं।

एच एस रवैल के सहायक के तौर पर किया था काम 

राजेंद्र कुमार जब अभिनेता बनने के लिए मुंबई पहुंचे थे तब उनकी जेब में सिर्फ 50 रुपये थे, बो भी उन्होंने अपने पिता द्वारा दी हुई घडी को बेचकर लिए थे।मुंबई आकर उन्होंने सबसे पहले डायरेक्टर एच एस रवैल के सहायक के तौर पर काम किया, जिसके लिए उन्हें 150 रुपये मिले थे। यहां उन्होंने सिनेमा की बारीकियों को सीखा और फिर साल 1950 में उनकी पहली फिल्म ‘जोगन’ आई।

पहचान बनाने के लिए किये संघर्ष

राजेंद्र कुमार की पहली फिल्म ‘बेशक’ 1950 में रिलीज हुई थी लेकिन उन्हें सिनेमा में अपनी पहचान बनाने में काफी समय लगा था। साल 1957 तक उन्होंने सिनेमा में काफी मेहनत की थी। बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म ‘मदर इंडिया’ रिलीज हुई, जिसमें राजेंद्र कुमार ने छोटा सा रोल किया था लेकिन उनके  इस रोल को खूब पसंद किया गया। इसके बाद राजेंद्र कुमार की फिल्म ‘गूंज उठी शहनाई’ रिलीज हुई, जिसमें उन्होंने बतौर लीड एक्टर काम किया और छा गए। इसके बाद राजेंद्र कुमार ने ‘धूल का फूल’, ‘मेरे महबूब’, ‘आई मिलन की बेला’, ‘संगम’, ‘आरजू’, ‘सूरज’ जैसी कई हिट फिल्में की। राजेंद्र कुमार की लोकप्रियता का अंदाजा ऐसे भी लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्में सिनेमाघरों  में 25 हफ्तों तक लगी रहती थीं।

हालत ख़राब होने के कारन बेचना पड़ा अपना लकी घर 

राजेंद्र कुमार ने करीव 80 फिल्मों में अपना अभिनय किया था। लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। 70’s में अभिनेता की हालत और खराब होती गई। इसी वजह से उन्हें अपना लकी घर भी बेचना पड़ा, जो उन्होंने 60 हजार रुपये में एक्टर भारत भूषण से खरीदा था। यह बंगला मुंबई के बांद्रा के कार्टर रोड पर समुद्र किनारे पर था और इस बंगले को राजेंद्र कुमार ने अपनी बेटी ‘डिंपल’ नाम दिया था। कहा जाता है कि इस घर में शिफ्ट होने के बाद ही अभिनेता ने एक से एक हिट फिल्म दी, जिस वजह से वह इस बंगले को काफी लकी मानते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *