जब राज कपूर ने अपनी आखिरी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में किया दमदार संगीत , तो चमक गई सिंगर रविंद्र जैन की किस्मत

राज कपूर ने अपने करियर के 50 साल से ज्यादा फिल्मों को दे दिए। महज 20 साल की उम्र से शुरू हुआ फिल्मों का दौर आखिरी सांस तक जारी रहा। राज कपूर ने अपने डायरेक्शन में आखिरी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ बनाई थी। ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई थी।

Blog On Bollywood Actor Raj Kapoor 32 Death Anniversary | जब राज कपूर ने मुझसे कहा- अब मैं ठीक नहीं होऊंगा, मुझे मरने दो

आपको बता दे की इस फिल्म के बोल्ड सीन पर भी दर्शकों ने खूब तालियां बजाई थीं।  इसकी शुरुआत भी एक शादी में हुई थी। राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने कपिल शर्मा शो में अपने पिता की आखिरी फिल्म का किस्सा शेयर किया था।

रणधीर कपूर बताते हैं, ‘मैं राज कपूर साहब के साथ दिल्ली में एक शादी में गया था। यहां शादी में स्टेज पर एक सिंगर गाना गा रहा था। राधा का ये गाना राज कपूर को बहुत पसंद आया।

Raj Kapoor Biography in Hindi | राज कपूर जीवन परिचय | StarsUnfolded - हिंदी

बता दे की जैसे ही गाना खत्म हुआ तो उन्होंने इसकी खूब तारीफ की और दोबारा सुनाने की गुजारिश की। स्टेज पर बैठे सिंगर रविंद्र जैन थे। राज कपूर ने रविंद्र जैन की आवाज को बारीकी से परखा और उनके गाने को कई बार सुनते रहे। इतना ही नहीं इसी शादी से रविंद्र जैन की भी किस्मत चमक गई थी।

Raj Kapoor Birthday Special: When Raj Kapoor did something strange in a London hotel, was fined heavily- Raj Kapoor Birthday: लंदन के होटल में राज कपूर ने की थी 'अजीब हरकत', लगा

राज कपूर अपने साथ रविंद्र जैन को भी अपने घर ले गए। यहां रविंद्र जैन से अपने बच्चों को भी वही गाना सुनाने को कहा। रविंद्र जैन के साथ राज कपूर की अच्छी दोस्ती हो गई। दोनों ने एक छुट्टी प्लान की और अपने फार्म हाउस पर चले गए।

रणधीर कपूर अपने इंटरव्यू में बताते हैं, ‘राज कपूर साहब छुट्टियों से 3 दिन बाद लौटे तो बेहद खुश नजर आए। राज कपूर ने आकर बताया कि मैंने राम तेरी गंगा मैली का पूरा संगीत बना लिया है।

राज कपूर की रचनात्मकता के विस्तार का क्यों आधार था प्रसिद्ध आरके स्टूडियो

बता दे की 3 दिनों से हमने रोजाना संगीत बनाया और अब ये बनकर तैयार है। जब फिल्म के गाने पूरे तैयार हो गए तो राज कपूर ने इसके बाद फिल्म की कहानी लिखी और फिल्म को शूट किया गया।

बर्थडे: डायरेक्टर से थप्पड़ तक खा चुके थे राज कपूर, इन दुर्लभ तस्वीरों संग पढ़ें कुछ रोचक बातें - Happy Birthday Raj Kapoor and his biography and some interesting facts of the

राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ये उनके करियर की आखिरी फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के बाद राज कपूर ने खुद कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं की। हालांकि फिल्मों में राज कपूर आखिरी सांस तक व्यस्त रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *