इस एक्टर ने अपनी पहली पत्नी को बिना बताये कर ली थी दूसरी शादी , जानिए पूरा किस्सा
इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था राज बब्बर का नाम:
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर इस समय चर्चा में चल रहे हैं। उन्हें 26 साल पुराने मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। उन्होंने एक मतदान अधिकारी की पिटाई की थी। राज बब्बर एक राजनेता भी हैं। वो कई हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं और वो अपने दौर में फेमस ऐक्टर रहे हैं। जब वो फिल्में कर रहे थे, तब उनका कई ऐक्ट्रेसेस के साथ नाम जुड़ा था। इनमें से एक रेखा भी थीं, जिनके साथ अफेयर के बारे में खुद ऐक्टर ने कुबूल किया था। दोनों की नजदीकियां कैसे बढ़ी थीं और ये रिश्ता आगे क्यों नहीं बढ़ सका। आइये जानते है इस बारे में।
इस फिल्म से की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत
राज बब्बर ने 1977 में फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ से की थी ऐक्टिंग करियर की शुरुआत। राज बब्बर ने ‘इंसाफ का तराजू’ में अपनी दमदार ऐक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। फिल्म ‘निकाह’ में सलमा आगा और ‘आज की आवाज’ में स्मिता पाटिल संग उनकी दमदार ऐक्टिंग को भी काफी सराहा गया था।
1975 में कर ली थी शादी
राज बब्बर ने 1975 में नादिरा जहीर संग शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं, जूही बब्बर और आर्य बब्बर। उनकी मैरिड लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन ‘भीगी पलकें’ के सेट पर उनकी मुलाकात स्मिता पाटिल से हुई। वो उनके हुस्न के दीवाने हो गए थे और उन्हें पहली नजर में प्यार हो गया था। उन्होंने बिना किसी की परवाह किए स्मिता से शादी की।
स्मिता पाटिल की मौत से टूट गए थे राज बब्बर
साल 1986 का वक्त था, जब स्मिता पाटिल की मौत हो गई थी। बेटे को जन्म देने के 15 दिन बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से राज बब्बर टूट गए थे और वापस अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास लौट गए थे। इसी दौरान रेखा संग उनकी नजदीकी बढ़ी थी। दोनों ही गम में थे और इसी टूटे दिल की वजह से दोनों करीब आए। राज ने एक इंटरव्यू में रेखा संग अफेयर के बारे में बात की थी।
रेखा संग बताया अपना रिश्ता
राज ने कहा था, ‘हां, हमारे रिश्ते ने एक तरह से मेरी मदद की। हम कुछ परिस्थितियों के कारण एक हो गए थे। उस समय रेखा लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते से नाता तोड़ चुकी थीं।’ राज ने आगे कहा कि हालांकि उनका अफेयर ज्यादा गहरा नहीं था, लेकिन वे निश्चित रूप से ‘सिर्फ दोस्त’ नहीं थे। इसके बारे में राज ने कहा था, ‘मैं रेखा के साथ उतना नहीं था, जितना मैं स्मिता के साथ था। वो इंटेंसिटी नहीं थी। साथ ही मैं ये भी नहीं कह सकता कि हम दोस्त थे।’
शादी से कर दिया था साफ़ इंकार
जब रेखा ने राज बब्बर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था। इससे रेखा बहुत टूट गई थीं। उन्होंने उसी समय राज से रिश्ता तोड़ दिया था। हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है।