प्रियंका चोपड़ा जो एक समय बनना चाहती थीं ‘मेड’ , जो आज करती है भारतीय इंडस्ट्री से लेकर इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री पर राज
दोस्तों ,बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं, जिन्होंने यहां पर शानदार एक्टिंग से अपनी गहरी छाप छोड़ी हैं। इसमें प्रियंका चोपड़ा का नाम काफी ऊपर आता है, जो हिंदी सिनेमा की देसी गर्ल हैं । प्रियंका ने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर आज वो पहचान बनाई है कि सिर्फ हिंदी सिनेमा ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी वे काफी लोकप्रिय हैं । आज हम प्रियंका के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताने जा रहे है आपको , तो चलिए जानते है –
जीवनकाल –
प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर, बिहार(वर्तमान में झारखंड) में अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा के घर में हुआ था। प्रियंका के माता पिता आर्मी में डॉक्टर के पद पर कार्य कर चुके हैं। प्रियंका चोपड़ा के एक छोटा भाई है- सिद्धार्थ चोपड़ा है।
प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था की वे बचपन में काफी चुलबुली थीं। प्रियंका चोपड़ा ने कभी नहीं सोचा था कि वो बड़ी होकर मिस वर्ल्ड बनेंगी और लोगो के दिलो पर राज करेगी । अपने पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मॉडलिंग शुरू कर दी। साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद प्रियंका ने भारत का मिस वर्ल्ड प्रतियोगित में प्रतिनिधित्व किया। इटली की सुंदरी को हराकर मिस वर्ल्ड का ताज अपने सिर सजाया।
मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हिंदी सिनेमा में कदम रखा । प्रियंका ने फिल्म द हीरो : लव स्टोरी ऑफ स्पाई से डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इस फिल्म के बाद प्रियंका के खाते में एक के बाद एक कई फिल्में आईं, जिनमें से कुछ हिट रहीं तो कुछ फ्लॉप भी रहीं।
बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड तक पहुंचने में प्रियंका को ज्यादा समय नहीं लगा। वह केवल एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है।
बड़ी होकर मेड बनना चाहती थीं-
आपकी जानकारी के लिए बता दे की एक बार प्रियंका ने एक इंटरव्यू में ये खुलासा किया था कि वो बड़ी होकर मेड बनना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें सफाई करना और झाडू लगाना बहुत पसंद था। उन्होंने बताया था कि वो बचपन में अपने घर की सफाई किया करती थीं और उनका कहता था कि इसमें कोई बुराई भी नहीं है।