प्रियंका चोपड़ा : एक जवाब ने बनाया मिस वर्ल्ड , आज बन गयी है हॉलिवुड की क्वीन
प्रियंका चोपड़ा :
30 नवंबर 2000 को, भारत को अपनी पांचवीं मिस वर्ल्ड मिली थी और वह और कोई नहीं प्रियंका चोपड़ा थीं। उत्तर प्रदेश के ‘बरेली’ से आने वाली प्रियंका ने महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड 2000 बनकर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। और आज वो ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं।
95 ब्यूटी क्वीन को हराकर मिस वर्ल्ड का ख़िताभ जीता
हालांकि प्रियंका चोपड़ा के लिए मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतना इतना आसान नहीं था। लेकिन प्रियंका ने अपनी कॉन्फिडेंस और काबिलयत के दम पर ग्लोबल प्रतियोगिता में टॉप 3 में जगह बना ली थी। लंदन, यूनाइटेड किंगडम में मिलेनियम डोम में आयोजित मिस वर्ल्ड 2000 प्रतियोगिता में, प्रियंका ने 95 ब्यूटी क्वीन को हराकर मिस वर्ल्ड का ताज पहना था। जबकि मिस इटली और मिस तुर्की उपविजेता बनीं थीं।
प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के दौरान प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया था। कि वह किस महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल के जवाब में प्रियंका ने जो कहा था की ” वह दीन-दुखियों की सेवा करने वाली मदर टेरेसा को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं” । बस उनके इस जवाब ने सब का दिल जीत लिया ।
प्रियंका चोपड़ा की सुपरहिट फिल्मे
एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार पाने वाली प्रियंका चोपड़ा को 2016 में, भारत सरकार से देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म श्री’ से समान मिला । टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक का नाम दिया। तो वहीं फोर्ब्स ने उन्हें 2017 में विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया। लेकिन यह सब फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय के कारण ही सम्भव हो पाया है। तो आइये जानते हैं प्रियंका की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के बारे में… जिसमे ”मैरी कॉम,सात खून माफ, जय गंगाजल, बाजीराव मस्तानी, दिल धड़कने दो, अन्दाज़, मुझसे शादी करोगी” शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्मे
प्रियंका चोपड़ा जोनास ने खुद को और देश को गौरवान्वित करने के लिए बहुत कुछ किया है। वह एक सफल अभिनेता, लेखक, निर्माता हैं और मीडिया उद्योग में उनका एक मजबूत व्यक्तित्व है। हालांकि उनकी जड़ें भारतीय हैं, लेकिन वह हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। तो आज हम आपको बतायेंगे उनकी हॉलिवुड की फिल्मो के बारे में । प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सुपरहिट फिल्मो में ये फिल्मे शामिल है – द वाइट टाइगर, बेवाच , अ किड लाइक जेक, इस नॉट इट रोमेंटिक, क्वांटिको ।
2018 में निक जोनस से की शादी
साल 2018 में प्रियंका ने अमेरिकी सेलिब्रिटी निक जोनस से एक भव्य समारोह में जोधपुर में शादी की थी। ये कपल लगातार फैन्स के बीच पॉपुलर रहता है और सुर्खियों में बना रहता है। फ़िलहाल ये कपल अपनी मैरिड लाइफ इंजॉय कर रहा है।
बॉलिवुड में धमाल मचाकर हॉलिवुड में हलचल मचा रहीं ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अमेरिकन ऐक्टर सिएना मिलर के साथ नजर आएंगी। उन्हें एंथनी चेन की अगली हॉलिवुड फिल्म में साइन किया गया है जो शिल्पी सोमाया गोडा के नॉवल ‘सीक्रेट डॉटर’ पर आधारित होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म के लिए ऐमजॉन स्टूडियो से डील हो रही है और मशहूर प्रड्यूसर और राइटर श्रुति गांगुली इस अडैप्टेशन को लिखेंगी।