जानिए कोंकणा और रणवीर की लव स्टोरी के बारे में , इस फिल्म के सेट पर हुई थी पहली मुलाकात

कोंकणा और रणवीर की लव स्टोरी:

बॉलीवुड में के कलाकारों की प्रेम कहानी ज्यादा दिनों तक किसी से छिप नहीं सकती है। मीडिया से लेकर फैंस तक सभी अपने पसंदीदा कलाकारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं, जिसके कारण कभी-कभी इन कलाकारों को अपने रिश्ते छिपाने पड़ते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं जो ऐसा करती हैं और इन्हीं में से एक है अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी। दोनों का प्यार और रिश्ता आज सबके सामने है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दोनों ने गुपचुप अपने रिश्ते की शुरुआत की थी। अपनी शानदार एक्टिंग के लिए पहचानी जाने बाली कोंकणा की पर्सनल लाइफ भी बहुत चर्चा में रही। कोंकणा और रणवीर दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर पागल थे कि उन्होंने आज ही के दिन यानी 3 सितंबर को साल 2010 में शादी की थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। फिर वही हुआ जो बहुत से बॉलीवुड कपल्स के बीच होता है। लेकिन अगर आज ये दोनों साथ होते तो अपनी शादी की 12 सालगिरह मना रहे होते। तो आइए जानते हैं दोनों की लव स्टोरी।

इस फिल्म के सेट पर हुई पहली मुलाकात

कोंकणा और रणवीर ने एक-साथ कईं फिल्मों में काम किया है। उनकी पहली मुलाकात एक फिल्म के सेट पर हुई थी। फिल्म ‘मिक्स डबल’ के सेट पर ही रणवीर शौरी, कोंकणा को पहली नजर में दिल दे बैठे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर कोंकणा के प्यार में इस कदर पागल थे कि वह बस किसी भी तरह उनसे शादी करना चाहते थे। जैसे-जैसे सेट पर दोनों की मुलाकाते बढ़ी, वैसे-वैसे कोंकणा और रणवीर को दोस्ती भी बढ़ी और कुछ समय बाद दोनों डेट करने लगे। इस फिल्म के बाद दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन अपने रिश्ते की जानकारी कभी भी खुलकर मीडिया या फैंस के सामने नहीं आने दी।  

सिंपल तरीके से की थी शादी

सगाई करके अपने रिश्ते का खुलसा किया था।अचानक सगाई की खबर ने लोगों को चौंका दिया था, इसके बाद ही फैंस को पता चला था की ये दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। सगाई के कुछ समय बाद और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। साल 2010 में दोनों ने बेहद ही सिंपल तरीके से शादी की थी। कोंकणा और रणवीर की शादी में सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

पांच साल तक अलग रहने के बाद लिया तलाक

शादी के एक महीने बाद ही कोंकणा की प्रेग्नेंसी की खबर से फैंस चौक गए थे। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की वजह से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई थी। कोंकणा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम हारून है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के कुछ साल बाद ही कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। कोंकणा और रणवीर ने तलाक लेने से पहले से ही अलग रहना शुरू कर दिया था। बीच में एक वक्त ऐसा आया था, जब दोनों अपने बीच अनबन को सुलझाना चाहते थे। उस वक्त एक फिल्म में कोंकणा और रणवीर साथ काम कर रहे थे। माना जा रहा था कि दोनों अपनी पुरानी बातों को भुलकर फिर से साथ आ जाएंगे। लेकिन कुछ ठीक नहीं हुआ और दोनों ने अलग रहने के पांच साल बाद साल 2020 में तलाक ले लिया। तलाक के बाद कोंकणा और रणवीर दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *