खूबसूरती में अपने बहन श्री देवी से कम नहीं है श्री लेता, तस्वीरें देखे फैंस ने की तारीफ

श्रीदेवी की बहन श्री लेता :

बॉलीवुड की  अभिनेत्री श्रीदेवी की छोटी बहन श्रीलता अक्सर ही उनके साथ फिल्म के सेट पर मौजूद रहती थीं।

 

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बड़ी फिल्मों में काम किया। अपने अभिनय और खूबसूरती के बल पर लोगों के दिलों पर राज करती थीं। श्रीदेवी आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने परिवार और चाहने वालों के दिलो में हमेशा रहेंगी। श्रीदेवी के बारे में आप बहुत कुछ जानते होंगे लेकिन उनकी बहन के बारे में शायद कोई नहीं जनता होगा। हम आपको आज श्रीदेवी की बहन श्रीलता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद खूबसूरत  हैं।

श्रीदेवी के सेट पर आती थीं श्रीलता

 

श्रीदेवी अपनी बहन श्रीलता पर जान छिड़कती थीं। श्रीदेवी ने चार साल की उम्र से ही काम करना शुरू कर दिया था और ऐसे में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। श्रीदेवी  फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहती, तो उनकी बहन श्रीलता उनके सेट पर आती और उनकी जरूरतों का ख्याल रखती थीं। श्रीदेवी की खूबसूरती के चर्चे तो हर ओर होते ही थे, लेकिन उनकी बहन भी किसी से कम नहीं थीं। श्रीलता बेहद खूबसूरत और प्यारी हैं।

हर मौके पर दिया श्रीदेवी का साथ

 

श्रीदेवी और श्रीलता सगी बहनें होने के साथ – साथ बहुत अच्छी सखियाँ भी थीं। श्रीदेवी की सफलता के पीछे उनकी बहन श्रीलता  का भी बहुत बड़ा हाथ था। श्रीलता 1972-1993 तक श्रीदेवी के साथ खड़ी रहीं। श्रीलता ने ही सबसे पहले अपनी बहन के गायन और नृत्य का वीडियो शूट किया था। श्रीलता की शादी की बाद श्रीदेवी को अधूरापन महसूस होने लगा। इस बात का जिक्र उन्होंने कई इंटरव्यू में भी किया था।

लाइमलाइट में रहती हैं दूर

श्रीदेवी का देहांत हुआ तो श्रीलता बाहर नहीं आई थीं। उनके पति चेन्नई में प्रार्थना सभा में पहुंचे और बताया था कि श्रीलता अपनी बहन की मौत का शोक मनाने के लिए सुर्खियों में नहीं आना चाहतीं। श्रीलता अभी चेन्नई में रहती हैं और उन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं है। वह सामान्य जीवन जीना ही पसंद करती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *