कौन थे क्राइम मास्टर गोगो ,जो आँखे निकाल के गोटीआं खेलते थे , जाने इनके बारे में पूरी जानकारी
शक्ति कपूर को कौन नहीं जानता। वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं।उन्होंने अपने 40 वर्षों के करियर में 700 से अधिक फिल्में की हैं।शक्ति ने अपने जीवन में खलनायक के साथ साथ हास्य किरदार भी निभाए है जिनके कुछ प्रमुख डायलॉग आज भी लोगो को याद है।
आपको बता दे की शक्ति कपूर को शुरुआत से सुनील सिकंदरलाल कपूर के नाम से जाना जाता था लेकिन सनजय दत्त की फिल्म में खलनायक का किरदार निभाने के उन्होंने अपना नाम बदल लिया, शक्ति कपूर में दुनिया को बेहतरीन खलनायक मिला।
फ़िल्म ‘अंदाज़ अपना अपना’ को रिलीज़ हुए 21 साल गुज़र गए मगर ‘क्राइम मास्टर गोगो नाम है मेरा। आंखें निकाल के गोटियां खेलता हूं गोटियां’ डायलॉग बोलता क्राइम मास्टर गोगो आज भी दर्शकों को याद है ।
हम आपको बताते हैं कैसे शक्ति कपूर बने क्राइम मास्टर गोगो और क्या है इस किरदार के पीछे की कहानी। तो चलिए जानते है-
किसने दिया था टाइटल ‘गोगो’-
शक्ति ने एक बार बताया, की ‘मेरा एक दोस्त था गोगो, हम इस नाम की वजह से उसका बहुत मजाक उड़ाते थे, एक दिन संतोषी जी ने बताया कि हम तुम्हारे केरेक्टर का नाम क्राइम मास्टर गोगो ही रख देते हैं, मैंने कहा- ‘हां ये नाम चलेगा’। आज देखिए सबको यह किरदार आज भी याद है।’
कैसे मिला था रोल-
शक्ति कपूर ने बताया , की ‘सबसे पहले यह रोल टीनू आनंद को ऑफर हुआ था मगर डेट्स की समस्या के चलते उन्होंने यह रोल करने से मना कर दिया। फिर राजकुमार संतोषी (फिल्म डायरेक्टर) मेरे पास आए, मैंने भी कहा कि मेरे पास डेट्स नहीं हैं।
उन्होंने कहा, ‘हम रात में शूटिंग कर लेंगे, यह सुनकर मैं तैयार हो गया। मुझे इस बात का बिलकुल अंदाजा नहीं था कि ये रोल इतना पॉपुलर हो जाएगा। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने ये रोल किया।’
श्रद्धा कपूर को गोगो बनकर डराते नजर आए शक्ति कपूर-
जैसा की हमे पहले ही आपको बतया था की शक्ति कपूर ने फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाया था, जिसे काफी पसंद किया गया था। शक्ति कपूर एक बार फिर गोगो बनकर डराते नजर आए। लेकिन इस बार उनके सामने कोई और नहीं बल्कि खुद उनकी बेटी श्रद्धा कपूर थी। कुछ वकत पहले शक्ति कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था , जिसमें वो क्राइम मास्टर गोगो बनकर बेटी श्रद्धा कपूर के सामने आ जाते हैं। अपने पापा को इस अंदाज में देखकर देख श्रद्धा घबरा जाती हैं। इसके बाद वो कहती हैं बापू! जिस पर शक्ति कपूर कहते हैं क्राइम मास्टर गोगो, आई एम बैक। आया हूं तो कुछ तो लूटकर ही जाऊंगा। इसके बाद शक्ति कपूर अपनी बेटी की नेल पॉलिश चुराकर भाग जाते हैं।
इस तरह शक्ति कपूर ने एक बार फिर अपने दर्शको को क्राइम मास्टर गोगो की याद दिलाई थी ।