काजोल की नानी के साथ थे ‘दादा मुनि’ अशोक कुमार के रिश्ते, परदे पर भी थी बेमिसाल जोड़ी

बॉलीवुड के ‘दादा मुनि’ अभिनेता अशोक कुमार : 

बॉलीवुड में ‘दादा मुनि’ के नाम से मशहूर अभिनेता अशोक कुमार का साल 1911 में भागलपुर में जन्‍म हुआ था। करीब 300 फिल्‍मों में काम करने वाले अभिनेता की पहचान पहले एंटी हीरो के रूप में हुई थी। 1936 में आई फ‍िल्‍म ‘बाम्बे टॉकीज’ की फिल्म ‘जीवन नैया’ में वह पहली बार पर्दे पर नजर आए। इस फिल्म से इनके अभिनय की काफी तारीफ हुई और उनका एक्टिंग करियर शुरू हो गया।

पद्म भूषण अवार्ड से नवाज़ा जा चूका है 

1968 में आई फिल्म ‘आर्शीवाद’ के लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। वहीं 1988 में दादा साहब फाल्के अवार्ड और 1998 में उन्हें पद्म भूषण अवार्ड से नवाज़ा गया। अशोक कुमार की फ‍िल्‍म ‘कंगन’, ‘बंधन’ और ‘झूला’ और 1963 में प्रदर्शित ‘बंदिनी’ को भुलाया नहीं जा सकता है। अशोक कुमार एक्टिंग के साथ-साथ पेंटर और होमियोपैथी की प्रैक्टिस भी किया करते थे। भारत सरकार ने उनके सम्‍मान में डाक टिकट भी जारी किया था। अशोक कुमार मशहूर गायक किशोर कुमार के बड़े भाई थे। वहीं छह दशक तक सिनेमा में काम करने वाले अभिनेता अशोक कुमार 10 दिसंबर 2001 इस दुनिया से हमेशा के लिए चले गए।

काजोल की नानी के साथ था रिश्ता 

रिश्‍ते में काजोल की नानी लगने वाली अदाकारा नलिनी जयवंत और अशोक कुमार की जोड़ी पर्दे पर खूब जमती थी। नलिनी काजोल की नानी शोभना समर्थ की कजिन सिस्टर थीं। साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे को द‍िल दे बैठे। दोनों का ये रिश्ता क़रीब 10 सालों तक चला लेकिन यह रिश्‍ता किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सका। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फ‍िल्‍में थीं जिनमें ‘काफ़िला’, ‘नास्तिक’, ‘काला पानी’, ‘जलपरी’, ‘लकीरें’, ‘मिस्टर एक्स’ और ‘तूफान में प्यार कहां’ जैसी फि‍ल्में शामिल हैं।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *