बॉलीवुड की ये 5 सुपरहिट फिल्मे बनी है चेतन भगत के उपन्यासो पर , ‘2 स्टेट्स’ है खुद की कहानी

मशहूर लेखक चेतन भगत :

बॉलीवुड में यूं तो हर साल कई फिल्में बनाई जाती है। इनमें से कई फिल्में हॉलीवुड, टॉलीवुड की रीमेक होती हैं। तो वहीं कई फिल्में ऐसी है जो उपन्यास और कहानी पर आधारित होती है। मशहूर लेखक चेतन भगत के उपन्यास बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दे चुके हैं। उनके नौ उपन्यासों में से पांच को फिल्मों में बदला जा चुका है। तो आज हम आपको चेतन भगत के उपन्यास पर बनी फिल्मो के बारे में बतायेंगे ।

1.हाफ गर्लफ्रेंड -2018

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ चेतन भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित फिल्म है। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।

2. 2 स्टेट्स- 2014 

साजिद नाडियाडवाला और करण जौहर द्वारा निर्मित फिल्म ‘2 स्टेट्स’ भगत के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी। साल 2014 में आई , इस फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में थे। फिल्म की कहानी चेतन भगत के जीवन पर आधारित थी, जिसमें  अर्जुन और आलिया क्रमशः चेतन और उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी

3.काई पो छे- 2013

चेतन भगत की नॉवेल ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित फिल्म ‘काई पो छे’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म से दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। सुशांत के अलावा इस फिल्म में  राजकुमार राव और अमित साध भी मुख्य भूमिकाओं में थे।

4.3 इडिट्स- 2009

चेतन भगत की ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर आधारित बॉलीवुड की 2009 में आई फिल्म 3 इडिट्स उस समय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक थी। आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी , अभिनीत यह इंजीनियरिंग में छात्रों के जीवन पर आधारित थी। फिल्म बोमन ईरानी ने एक सख्त और अहंकारी प्रोफेसर की भूमिका निभाई।

5.हैलो-2008 

सलमान खान स्टारर फिल्म ‘हैलो’ चेतन भगत की किताब ‘वन नाइट एट द कॉल सेंटर’ पर आधारित थी। इसमें सोहेल खान, शरमन जोशी और गुल पनाग सहित एक मोटिवेशनल स्टार कास्ट थी। साल 2008 में आई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाईं थी।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *