5 ऐसी बॉलीवुड फिल्मे , जिन्होंने सफेद परदे पर उतार कर रख दिया भारत-पाक की युद्ध निति को
बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो भारतीय सेना की जांबाजी पर बन चुकी हैं। इसमें बॉर्डर जो कि 1971 के भारत-पाक के युद्ध के ऊपर बनी थी और जिसमे भारतीय जवानो की जांबाज़ी दिखाए गए थी । आज हम आपके लिए उन फिल्मो की लिस्ट लेकर आये है जो भारती सेना पर बानी है ।
1. बॉर्डर ( 1997 )
देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों की बात हो और सनी देओल की इस फिल्म का जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता। फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा कई बॉलीवुड सितारे मुख्य भूमिका में थे।
2.एलओसी ( 2003)
यह फिल्म साल 2003 में आई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म एलओसी का निर्देशन भी जेपी दत्ता ने किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म एलओसी साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध से प्रेरित है।
3.लक्ष्य ( 2004 )
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म लक्ष्य साल 2004 में आई थी
4. टैंगो चार्ली (2005 )
यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में बॉबी देओल और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म टैंगो चार्ली का निर्देशन मणि शंकर ने किया है।
5.पलटन (2018)
यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई है। लंबे समय बात जेपी दत्ता ने बतौर निर्देशक फिल्म पलटन को रिलीज किया। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत-चीन बॉर्डर पर आधारित फिल्म है।