क्या आप जानते है शक्ति कपूर का असली नाम , बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने दिया ‘शक्ति कपूर’ को एक अलग नाम

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर :

बॉलीवुड एक्टर शक्ति कपूर  इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। उनके बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब सिद्धांत को बेल पर रिहा कर दिया है। सिद्धांत भी बॉलीवुड एक्टर हैं मगर वह अपने पिता और बहन श्रद्धा कपूर की तरह इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान नहीं बना पाए हैं। सिद्धांत की ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। मगर उनके पिता ने इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। शक्ति कपूर का नाम आते ही विलेन की याद आ जाती है। उन्होंने नेगेटिव किरदार से लेकर कॉमेडी तक, हर जॉनर में अपना हाथ आजमाया है और हिट साबित हुए हैं।

ये था असली नाम ?

शक्ति कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म ‘दो जासूस ‘से की थी। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई फिल्मे दी है। शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है।  उन्हें शक्ति कपूर नाम सुनील दत्त ने दिया था। इस नाम के पीछे एक वजह थी।

फिल्म ‘रॉकी’ के समय बदला नाम

शक्ति कपूर ने फिल्म रॉकी में विलेन का किरदार निभाया था। वह इस फिल्म में सुनील दत्त के साथ काम कर रहे थे।  सुनील दत्त को उनका नाम बतौर विलेन सुनील कपूर सही नहीं लग रहा था। उन्होंने शक्ति कपूर से कहा कि उनका नाम कुछ अलग होना चाहिए। जिसके बाद सुनील दत्त ने उनका नाम शक्ति कपूर रख दिया।

फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ ने  खूब हंसाया

शक्ति कपूर ने कई कॉमेडी फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में क्राइम मास्टर गोगो का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए शक्ति कपूर की खूब तारीफ हुई थी। उन्होंने राजा बाबू, हंगामा, हलचल, चुप चुप के, मालामाल वीकली जैसी कई कॉमेडी फिल्मों में काम किया है ।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *