बॉलीवुड की इन अभिनत्रियों ने पर्दे पर अपने किरदार के लिए मुंडवा लिए थे सिर , तनुजा से लेकर अनुष्का शर्मा तक
बॉलीवुड स्टार्स फिल्मों में अपने किरदार में ढलने के लिए काफी मेहनत करते हैं। सितारों को कभी अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन करनी पड़ती है, तो कभी अपने पहनावे पर ध्यान देना होता है। लेकिन कई बार उन्हें एक किरदार को असल दिखाने के लिए और भी बड़ा कदम उठाना पड़ता है, जैसे कि अपने सिर तक को मुंडवाना पड़ जाता है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने एक किरदार को बखूबी से निभाने के लिए अपने सिर को ही मुंडवा लिया था।
1.तनुजा
अभिनेत्री तनुजा ने एक मराठी फिल्म ‘पितृरून’ के लिए अपना सिर मुंडवाने का साहसिक कदम उठाया। इस फिल्म के उनकी खूब सराहना भी हुई थी।
2.प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी भी अपनी फिल्मों के लिए सिर मुंडवा चुकी हैं। अनुष्का ‘ए दिल है मुश्किल’, प्रियंका ‘मैरी कॉम’ और शिल्पा ‘डिजायर’ में नजर आई थीं। हालांकि तीनों अभिनेत्रियों ने इसके लिए मेकअप का सहारा लिया था। उन्होंने असल में अपने सिर को नहीं मुंडवाया था।
3.लीजा रे
अभिनेत्री लीजा रे ने फिल्म ‘वाटर’ के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। इस फिल्म में उन्होंने एक विधवा का किरदार निभाया था और उसे असल दिखाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था।
4.तनवी आजमी
संयज लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में तनवी आजमी ने मराठा विधवा का किरदार निभाया था। इस किरदार के लिए उन्होंने अपने सिर को मुंडवा था। फिल्म में उनके अभिनय की काफी तारीफ भी हुई थी।
5.शबाना आजमी
विधवा महिलाओं के जीवन पर बनी फिल्म ‘वाटर’ में शबाना आजमी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती नजर आई थीं। अपने किरदार के लिए उन्होंने भी सिर को मुंडवाया था।
6.नंदिता दास
नंदिता दास भी ‘वाटर’ फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म के लिए उन्होंने भी अपने बालों को पूरी तरह से कटवा लिया था। अभिनेत्री के अभिनय को लोगों ने काफी सराहा था।
7.अंतरा माली
अमोल पालेकर की फिल्म ‘एंड वंस अगेन’ में अभिनेत्री अंतरा माली नजर आई थीं। उन्होंने भी इस फिल्म के लिए अपने बाल कटवा लिए थे।