जाने आखिर क्यों शशि कपूर को ‘गे’ समझती थीं जेनिफर , जिनको पहली नज़र में दिल दे बैठे थे शशि कपूर
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता शशि:
हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी हैं। शशि कपूर अपने समय में काफी चर्चाओं में रहते थे। दर्शक उनके प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों में इंटरेस्ट लेते थे। इसलिए उनकी और जेनिफर कैंडल की लव स्टोरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती थी।
पहली नजर में ही शशि कपूर को हो गया था प्यार
साल 1956 में दोनों की लव स्टोरी की शुरूआत हुई थी, जब पहली बार ओपेरा हाउस में शशि कपूर एक नाटक को देखने पहुंचे थे। नाटक में कैंडल को देखकर पहली नजर में ही शशि अपना दिल दे बैठे थे। तब वे मजह 18 साल के थे और उन्हें ज्यादा लोग जानते नहीं थे। वहीं दूसरी तरफ जेनिफर अपने पिता जेफ्री कैंडल के थिएटर समूह शेक्सपीयराना की लीड एक्ट्रेस थी और उनसे पांच साल बड़ी थीं।
‘गे ‘ समझती थीं जेनिफर
इस मुलाकात के बाद दोनों आगे भी मिलने लगे। शशि कपूर ने इस मुलाकात के बारे में अपनी किताब में लिखा कि ”रॉयल ओपेरा हाउस के पास एक ढाबा हुआ करता था। दोनों वहां पूरी भाजी खाने के लिए जाया करते थे। दोनों चार आने की एक प्लेट लेते और साथ में ही खाया करते। लेकिन तब शशि कपूर काफी शर्मीले थे। इस चीज को लेकर जेनिफर काफी परेशान रहती थीं। उन्हें लगता था कि शशि कपूर गे हैं ”
दोनों की शादी आनन फानन में हुई थी
शशि कपूर जेनिफर से बेहद प्यार करते थे। उन दोनों की शादी भी आनन फानन में हुई थी। दरअसल, एक बार जेनिफर अपने पिता के थिएटर समुह के साथ सिंगापुर में नाटक करने गई थीं। इस नाटक में शशि कपूर भी थे। लेकिन जेनिफर और उनके पिता के बीच कुछ ऐसा हुआ कि वो घर छोड़ कर शशि कपूर के साथ शिफ्ट हो गईं। गूस्से में जेफ्री कैंडल ने भी शशि के काम के पैसे नहीं दिए। अंत में राज कपूर ने उन दोनों के भारत वापस आने की व्यवस्था की और 1958 में दोनों की शादी करा दी।
समुद्र के किनारे अकेले जाकर फूट फूट कर रोए थे
साल 1982 में जेनिफर कैंसर की चपेट में आ गईं। दो सालों तक शशि कपूर ने उनका इलाज भी कराया। लेकिन आखिरकार 7 सितंबर, 1984 को जेनिफर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जेनिफर के जाने के बाद शशि कपूर टूट गए। वे घंटो अकेले चुपचाप बैठे रहते थे। एक बार तो गोवा में वोट लेकर समुद्र के काफी अंदर चले गए थे और जेनिफर की याद में फूट फूट कर रोए थे।
2017 में शशि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया
शशि ने जेनिफर के जाने के बाद दूसरी शादी भी नहीं की। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस चीज को लेकर कहा था कि मुझे जेनिफर के जाने के बाद कभी इसकी जरूरत ही नहीं पड़ी। 4 दिसंबर, 2017 को शशि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया।