जानिए अब कहां हैं फिल्म ‘टारजन द वंडर कार’ की वो खूबसूरत एक्ट्रेस आएशा टाकिया , सर्जरी ने बिगाड़ दिया था चेहरा

एक्ट्रेस आएशा टाकिया : 

टारजन द वंडर कार, वॉन्टेड, डोर जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस आएशा टाकिया  के पिता गुजराती और मां एंग्लो मुस्लिम हैं। आएशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कॉम्प्लान के विज्ञापन से की थी। इसमें वह शाहिद कपूर के साथ नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाये’ में नजर आई थीं।

फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से किया था डेब्यू

2004 में आई फिल्म ‘टार्जन: द वंडर कार’ से आयशा ने डेब्यू किया था। इसके बाद वह फिल्म ‘दिल मांगे मोर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में वह शाहिद कपूर के अपोजिट थीं। आएशा टाकिया साल 2006 में फिल्म ‘डोर’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने जरा भी मेकअप नहीं किया था। साल 2009 में रिलीज हुई सलमान खान और आयशा स्टारर फिल्म ‘वॉन्टेड’ सुपरहिट रही थी। ये आएशा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म थी। उनकी आखिरी फिल्म ‘आप के लिए हम’ 2013 में रिलीज हुई थी।

सर्जरी ने बिगाड़ दिया था चेहरा

साल 2017 में वह एक कैफे के लॉन्च में पहुंची थीं। उस दौरान उनकी होठों की सर्जरी सामने आई थी। आएशा की लिप सर्जरी के कारण उनका चेहरा काफी बिगड़ गया था। उनकी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस कायली जेनर से की गई।

समाजवादी पार्टी के सांसद अबु आजमी की है बहू

वहीं, आएशा टाकिया की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह समाजवादी पार्टी के सांसद अबु आजमी की बहू हैं। आयशा ने साल 2009 में अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी से शादी की थी। दोनों का एक तीन साल का बेटा माइकल है। शादी के बाद आएशा फिल्मों से दूर चली गईं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *