इन फेमस नॉवेल्स पर बनी हैं बॉलीवुड की ये 5 सुपरहिट फिल्मे , काई पो छे से लेकर हैदर तक है शामिल

बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में जो बनी है उपन्यास और किताबों पर :

दुनिया में कई तरह के लोग होते हैं जिनमें से किसी को किताबें पढ़ना अच्छा लगता है तो किसी को फिल्में देखना। लेकिन अधिकतर लोग किसी भी चीज़ को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। तो ऐसे में अगर फेमस उपन्यास की कोई मूवी आपको देखने को मिल जाए तो कितना अच्छा होगा। इसलिए आज हम आपके लिए किताबों पर बनी कुछ फिल्मों को लेकर आए हैं। बॉलीवुड हमेशा कुछ नया करता रहता है, इसलिए कहीं ना कहीं हिंदी सिनेमा किताबों और उपन्यासों से जुड़ा हुआ है। तो आइए जानते हैं, बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन फिल्में जो उपन्यास और किताबों पर आधारित हैं।

1.हाफ गर्लफ्रेंड

2017 में आई फिल्म ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ एक नॉवेल पर आधारित है। इस फिल्म को चेतन भगत के उपन्यास ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने फिल्म में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को लीड रोल में लिया था। यह एक रोमांटिक फिल्म है।

2.3 इडियट

राजकुमार हिरानी द्वारा बनी यह फिल्म चेतन भगत द्वारा लिखी नॉवेल ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर आधारित है। ‘3 इडियट’  फिल्म को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म में आमिर खान, शरमन जोशी और आर. माधवन मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं। यह इंजीनियर छात्रों पर आधारित कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

3.देवदास

शरत चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1917 ‘देवदास’ नामक एक उपन्यास लिखा था, जिस पर बॉलीवुड में तीन बार फिल्म बन चुकी हैं। 2002 में संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘देवदास’ फिल्म जिसमें शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित अहम भूमिका में थे। यह फिल्म सुपरहिट रही थी।

4.काई पो छे

‘काई पो छे’ जैसी बेहतरीन फिल्में भी चेतन भगत द्वारा लिखी गई ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित है। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ,राजकुमार राव और अमित साध मुख्य भूमिका में थे। इसी फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भी किया था।

5.हैदर

2014 में विशाल भारद्वाज की फिल्म  ‘हैदर’ आई थी। जिसमें शाहिद कपूर एक अलग ही अवतार में दिखाई दिये थे। इस फिल्म में उनके अलावा श्रद्धा कपूर, तब्बू और नरेंद्र झा ने भी मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म शेक्सपीयर की नॉवेल ‘हैमलेट’ पर आधारित थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

6.फितूर

2016 में निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म ‘फितूर’ रिलीज हुई थी। जो चार्ल्स डिकेन्स के उपन्यास ‘द ग्रेट एक्सपेक्टेशन’ पर आधारित है। इस फिल्म में तब्बू, कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में नजर आते हैं। यह फिल्म भी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसके अलावा भी कई फिल्में नॉवेल पर आधारित हैं जैसे ‘गाइड’, ‘टू स्टेट’, ‘मकबूल’, ‘साहब बीवी और गुलाम’, ‘बॉम्बे वैलवेट’ आदि। लोगों ने न केवल उपन्यास को पसंद किया साथ ही इस पर बनी फिल्मों को भी खूब पसंद किया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *