जाने आखिर कैसे तैयार हुआ हिंदी सिनेमा का हिट गाना ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ , इसके पीछे छुपी है एक लम्बी कहानी
एक सुपरहिट गाना ‘बड़े अच्छे लगते हैं…’ है। इस गाने में आनंद बक्शी के शब्द , अमित कुमार की आवाज और पंचम दा यानी आरडी बर्मन का संगीत था। इन सभी की मिठास से सजे इस गाने के बारे में क्या आप जानते हैं कि ये कैसे बातों-बातों में बन गया था। क्या आप जानते हैं कि फिल्म ‘बालिका वधू’ का ये गाना सिंगर अमित कुमार का पहला हिट गाना था।
आरडी बर्मन यानी पंचम दा अपने पिता सचिन देव बर्मन से भी एक कदम आगे रहने वाले इंसान थे। भारतीय संगीत का ऐसा नाम जो संगीत को पारंपरिक जगत से आधुनिकता की डोर पर लाया, लेकिन एक सवाल लोगों के मन में हमेशा से रही कि ये महान इंसान संगीत बनाता कैसे होगा।
आपको बता दे की बंगाल राज्य से प्रसिद्ध फिल्मकार शक्ति सामंत फिल्म ‘बालिका वधू’ को बना रहे थे। इसी फिल्म का गाना है ‘बड़े अच्छे लगते हैं…’ फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी तरुण मजूमदार निभा रहे थे। फिल्म के हीरो थे सचिन। 60 के दौर में सचिन को बाल कलाकार के रूप में लोग पहचानते थे, लेकिन कुछ ही साल में वह हीरो के रूप में फिल्मों में भी काम करने लगे। बालिका वधू से पहले ‘गीत गाता चल’ उनकी पहली हिट फिल्म थी।

पंचम दा की एक खासियत थी कि वह फिल्म के कलाकार से मिले बिना कोई भी संगीत नहीं बनाते थे. ‘बालिका वधू’ फिल्म शक्ति सामंत ने उन्हें जैसे ही फिल्म के हीरो के बारे में बताया तो उन्होंने शक्ति सामंत ने को कहा कि वह सचिन को उनके घर भेज दें। 19 साल के सचिन को जैसे ही खबर मिली तो वह तुरंत पंचम दा के घर पहुंच गए।
बता दे की कुछ समय तो बात हुई और पंचम दा ने सचिन से कहा, ‘मैं तुम्हें कभी कुछ गलत नहीं कहूंगा। इस बात से सचिन बेचैन हो गए थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर पंचम दा ने उन्हें ऐसा क्यों कहा? उन्होंने आगे कहा, ‘क्योंकि मेरे पिताजी का नाम भी सचिन है। इस बात पर सचिन बेहद खुश हो गए। उन्होंने तुरंत कहा, मेरे पिता तो सचिन देव बर्मन के दीवाने हैं, इसीलिए मेरा नाम उन्होंने सचिन रखा। सचिन के साथ पंचम दा की बात घंटों चली, सचिन को लगा बात कर रहे हैं, लेकिन उनके दिमाग में तो कुछ और ही चल रहा था। पंचम दा के जहन में यह था कि वह ‘बालिका वधू’ के हीरो के साथ बात कर रहे हैं।

सचिन को लेकर वह घर के बाहर भी निकले. यहां-वहां टहलने लगे और फिर दोबारा घर आ गए। दोबारा दोनों की बात चली रही थी की बातों-बातों में पंचम दा हारमोनियम लेकर बैठ गए। सचिन बात कर रहे थे और पंचम दा हारमोनियम पर उंगलिया चलाने लग गए। सचिन ने अपनी आंखें बंद कर ली, वो यह देखकर चुप हो गए और उन्हें देखने लगे। पंचम दा गुनगुनाने लगे और तुरंत ही ‘बालिका वधू’ के इस हिट गाने की धुन तैयार हो गई। सचिन ये देखकर हैरान हो गए थे कि बातों-बातों में ऐसा कैसे कर दिया।

बता दे की यही, पंचम दा का जादू था। बातों-बातों में जो संगीत को बना दे वही पंचम दा थे, आगे चलकर आनंद बक्शी साहब ने इस धुन पर गीत लिखे और दर्शकों के सामने एक बेहतरीन नजराना तैयार हो गया ‘बड़े अच्छे लगते हैं’। इस गाने के बदौलत सबसे ज्यादा फायदा सिंगर अमित कुमार को हुआ, जिन्होंने इस गाने को स्वर दिए थे। यह उनके जीवन का पहला हिट गाना साबित हुआ।