जब 12 साल इंतज़ार करने के बाद की राजू श्रीवास्तव ने लव मैरिज , फिर करियर बनाने पहुंचे मुंबई : देखे इनका बॉलीवुड में सफर
राजू श्रीवास्तव की हालत में पहले से है काफी सुधार :
देश के मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके साथ कई शो कर चुके शेखर सुमन और सुनील पाल द्वारा साझा किए गए अभी के अपडेट के अनुसार राजू की तबीयत में काफी सुधार हैं। वहीं, राजू के परिवार ने फैंस से किसी भी तरह की अफवाह या फेक न्यूज को नजरअंदाज करने का अनुरोध किया है। राजू श्रीवास्तव की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कम लोगों पता होगा आज हम उनकी लव स्टोरी के बारे में बात करते हैं।
12 साल तक किया था शिखा से शादी करने का इंतज़ार
राजू की पत्नी का नाम शिखा है। इस जोड़े के दो बच्चे हैअंतरा और आयुष्मान। राजू श्रीवास्तव को शिखा से पहेली नज़र में ही प्यार हो गया था लेकिन शादी के लिए राजू को 12 साल तक इंतज़ार करना पड़ा। दरअसल, राजू ने फतेहपुर में अपने भाई की शादी में शिखा को पहली बार देखा था और उन्हें दिल दे बैठे। तभी उन्होंने फैसला कर लिया था कि अगर बो शादी करंगे तो इसी से करंगे। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था की उन्होंने शिखा के बारे में पता किया कि शिखा उनकी भाभी के चाचा की बेटी हैं। शिखा इटावा की रहने वाली थी। इसके बाद उनके भाइयों को मना लिया और इटावा आने जाने लगे। वहां जाने के बाद भी वह शिखा से कुछ कहने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
किस्मत आजमाने पहुंचे महानगरी
इसके बाद वह साल 1982 में अपनी किस्मत आजमाने मुंबई पहुंचे और बहा काफी संघर्ष भी किया। जीवन में कुछ हासिल करने के बाद उन्होंने शिखा से शादी करने का फैसला किया। वह शिखा को चिट्ठियां लिखा करते थे लेकिन अपनी भावनाएं नहीं बयां कर पाते थे। फिर उन्होंने अपने के साथ शिखा के घर शादी का प्रस्ताव भेजा और इस जोड़े ने 17 मई, 1993 में शादी कर ली थी।