चाचा संजय कपूर के सबसे करीब है अर्जुन कपूर , संजय बोले ‘ मैंने ही पाला-पोसा है अर्जुन को

अभिनेता संजय कपूर :

बोनी कपूर और अनिल कपूर के छोटे भाई अभिनेता संजय कपूर ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार वह वेब सीरीज ‘फेम गेम’ में नजर आए थे। इसमें उनके साथ अभिनेत्री माधुरी दीक्षित भी नजर आईं थीं। संजय कपूर अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी काफी अहमियत देते हैं। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि परिवार में उनके सबसे नजदीक कौन है ?

अर्जुन कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड है 

संजय कपूर अपने परिवार में जिस सदस्य के सबसे करीब हैं, वह कोई और नहीं बल्कि अभिनेता अर्जुन कपूर हैं। बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर अपने चाचा संजय कपूर के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। इस बारे में बात करते हुए, संजय कपूर ने कहा, ‘घर के हर सदस्य से उनकी बॉन्डिंग अच्छी है, लेकिन अर्जुन कपूर के वह सबसे ज्यादा करीब हैं।’

संजय कपूर ने बताया,’ मै अर्जुन के पिता सामान हूँ, 

संजय कपूर ने कहा, ”सच कहूं तो मैंने अर्जुन को पाला-पोसा है। हम तब लोखंडवाला में एक ही घर में रहते थे। शादी के बाद मैं जुहू शिफ्ट हो गया, लेकिन हम आज भी एक साथ अच्छा वक्त बिताते हैं ‘ संजय कपूर ने आगे कहा, ‘मैंने अर्जुन के साथ एक फिल्म भी प्रोड्यूस की है और हम साथ में काफी वक्त गुजारते हैं, ‘मैं परिवार के बाकी सदस्यों के साथ भी काफी करीब हूं, लेकिन अर्जुन की बात अलग रही है। मैं उसकी जिंदगी में एक पिता समान भूमिका में रहा हूं’ ।

जल्द ही ‘गोन गेम 2’ में आएंगे नज़र

संजय कपूर ने आगे कहा कि अर्जुन और वह चाचा-भतीजे की तरह नहीं रहते, बल्कि दोस्तों की तरह रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘एक ही इंडस्ट्री से होने की वजह से फिल्मों पर भी चर्चा करते हैं ‘  काम की बात करें तो संजय कपूर जल्द ही ‘गोन गेम 2’ में नजर आएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *