क्या आप बता सकते है सफेद साड़ी में बैठी ये महिला कौन है? , बॉलीवुड को दिए है कई सुपरस्टार
महिला कपूर खानदान की राज माता ‘रामसरनी’ :
इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही है, उन्हीं में से एक तस्वीर यह भी है जो काफी पुरानी है। इस तस्वीर मे सफेद साड़ी में दिख रही महिला बेहद स्पेशल हैं। इन्होंने कई पीढियों को सुपरस्टार्स दिए हैं। इनके पति, बेटा, नाती- पोता और बहूओं ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं। तस्वीर में दिख रही महिला कपूर खानदान की राज माता हैं। जी हां यह पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरनी हैं और उनके साथ बैठी हैं राज कपूर की पत्नी और उनकी बहू कृष्णा कपूर।
बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर परिवार माना जाता है कपूर खानदान को
वहीं उनके बच्चे रणबीर राज, उर्मी, शम्मी और शशि भी नजर आ रहे हैं। वहीं उनकी बहू कृष्णा कपूर ने भी इंडस्ट्री को कई सुपरस्टार्स दिए। कपूर परिवार बॉलीवुड का सबसे पॉपुलर परिवार है। इस परिवार की कई पीढियों ने हिन्दी फ़िल्मों के विकास में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस परिवार ने हिन्दी सिनेमा और बॉलीवुड में बहुत सम्मान और लोकप्रियता हासिल की है। पृथ्वीराज कपूर ने बतौर अभिनेता मूक फ़िल्मों से अपना करियर शुरू किया था ।
भारतीय जन नाट्य संघ में संस्थापक सदस्यों की लिस्ट में आता है नाम
उन्हें भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) के संस्थापक सदस्यों में से एक होने का भी गौरव हासिल है। पृथ्वीराज कपूर को कला क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके बेटे राज कपूर ने भी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी। बाद में उनके बच्चों ने उनकी विरासत को आगे बढ़ाया। आपको बता दे की शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, करण कपूर, कुणाल कपूर, संजना कपूर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रणबीर कपूर फिल्मों में बतौर एक्टर- डायरेक्टर काम किया है।