अपनी आँखों के सामने मरते देखा था इस एक्टर ने अपनी माँ और बहन को , पिता ने गोली मारकर खुद भी कर ली थी खुदखुशी
अभिनेता कमल सदाना :
साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ आज भी अक्सर सुनने को मिल जाता है। इस गाने की खूबसूरत लाइनें और दिव्या भारती। और इस फिल्म का जो सबसे आकर्षक हिस्सा है, वो है इस गाने का हीरो। अभिनेता कमल सदाना का परिचय कुछ ऐसा ही मोहताज बनकर रह गया। उनकी शुरुआत शानदार हुई लेकिन उनकी जिंदगी में एक ऐसी घटना घटी जिसने उनसे उनका पूरा परिवार छीन लिया। 21 अक्तूबर 1970 को जन्मे इस अभिनेता की जिंदगी उसके 20वें जन्मदिन पर तबाह हो गई।
फिल्मो में फ्लॉप रहने पर टीवी की तरफ किया रुख
कमल सदाना की पहली फिल्म ‘बेखुदी ने पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं किया। लेकिन अगले ही साल रिलीज हुई फिल्म ‘रंग’ में लोगों ने उनके काम को खूब पसंद किया। इसके बाद कमल कई और फिल्मों में नजर आए लेकिन ‘रंग’ जैसी सफलता उन्हें नहीं मिल सकी। फिल्मों से किनारा कर कमल सदाना ने टीवी की तरफ रुख किया और धारावाहिक ‘कसम से’ में काम किया। उन्होंने निर्देशन में भी हाथ आजमाया। साल 2007 उन्होंने एक फिल्म ‘कर्कश’ बनाई। इसके अलावा उन्होंने साल 2014 में ‘रोर’ बनाई लेकिन ये भी फ्लॉप रही।
पिता ने पत्नी और बेटी को गोली मार दी थी
कमल के 20वें जन्मदिन पर उनके पिता बृज सदाना ने उनकी मां और बहन को गोली मार दी थी। कमल सदाना की मां सइदा खान और पिता बृज सदाना के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कमल के बर्थडे पर भी ऐसा ही हुआ। बृज सदाना ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से पहले अपनी पत्नी और फिर बेटी को गोली मारी। दोनों की उसी जगह पर मौत हो गई। इसके बाद बृज सदाना ने अपने आप को भी शूट कर लिया था।
इस घटना की वजह से गहरा सदमा लगा था एक्टर को
ये सब कमल की आंखों के सामने हुआ जिससे उनके दिमाग पर गहरा असर पड़ा था। इसके बाद कमल की काउसलिंग की गई थी। हैरत की बात ये थी कि कमल को आज तक नहीं पता चला कि उनके पिता ने गोली क्यों चलाई थी।