इस 8 मंजिला आलीशान फ्लैट में रहती है सोनाक्षी सिन्हा, पिता के नाम पर रखा है घर का नाम ‘रामायण’

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा :

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा  इंडस्ट्री में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के बेटी सोनाक्षी सिन्हा का नाम भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। सोनाक्षी सिन्हा मुंबई में एक बेहद आलीशान घर में रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है।

सोनाक्षी सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ उनके पिता और चाचा के नाम पर रखा गया है। दरअसल, शत्रुघ्न सिन्हा चार भाई हैं। उनके बड़े भाईयों का नाम राम, लक्ष्मण, भरत है और शत्रुघ्न सबसे छोटे हैं। वहीं शत्रुघ्न सिन्हा के दोनों बेटों का नाम भी रामायण के कलाकारों के नाम पर ही है। सोनाक्षी के दोनों भाई का नाम लव और कुश है। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने इस 8 मंजिला आलीशान घर के मुख्य द्वार पर हिंदी के बड़े बड़े अक्षरों में अपने घर का नाम ‘रामायण’ लिखवाया, जोकि देखने वालों को काफी आकर्षित करता है।

शत्रुघ्न सिन्हा और सोनाक्षी का यह घर मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू में मौजूद है। जो कि 8 मंजिला बिग्डिंग है। इस घर में शत्रुघ्न अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं।

ये सोनाक्षी के लिविंग रूम की तस्वीरें हैं। जिसमें ऊपर दो राउंड लाइट्स को लगाया है। सोफे का हल्का आसमानी रंग सोनाक्षी के आजाद अंदाज को बयां करता है।

सोनाक्षी की यह फोटो उनके जिम एरिया की है, जिसमें बड़ी-बड़ी फिटनेस मशीनें हैं. सोनात्री और उनके भाई इसी एरिए में जिम करते हैं.

घर के लिविंग रूम में एक स्लाइडिंग कांच का दरवाजा लगाया गया है, जिसे चमकीले गुलाबी और पीले कांच के पैनल के साथ डिजाइन किया गया है

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *