देखे आयशा टाकिया का बदला हुआ लुक , एक्ट्रेस को देखकर आप भी नहीं पहचान पाओगें
दंबग खान की ‘वांटेड’ गर्ल यानि आयशा टाकिया :
बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया से काफी लंबे समय से सुर्खियों से गायब अभिनेत्री आयशा टाकिया इन दिनों अचानक से लाइम लाइट में आ गई हैं। जहां पर उनका बदला लुक उनके किसी फैंस को पसंद नहीं आया। इस दौरान क्यूट आयशा का लुक बिल्कुल भी अट्रैक्टिव नहीं लग रहा। बता दें कि दंबग खान की ‘वांटेड’ गर्ल यानि आयशा टाकिया ने लिप्स की सर्जरी कराई थी। इस सर्जरी के बाद उनका लुक पूरी तरह बदल गया है।
फैंस ने ऐसे ऐसे कमैंट्स क्र उड़ाया मज़ाक
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा जेएनयू के सब्सिडी वाले खाने की वजह से उनका होठ मोटा हो गया है, तो वहीं दूसरे यूजन ने लिखा आपको अपने प्राकृतिक चेहरे के साथ कुछ नहीं करना चाहिए। गौरतलब है कि क्यूट लुकिंग आयशा साल 2013 तक बॉलीवुड में एक्टिव थीं। उनकी आखिरी फिल्म ‘आप के लिए हम’ थी। इसके बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा, लेकिन हाल ही जब उन्हें बदले लुक में देखा गया तो उन्हें कई लोग पहचान ही नहीं पाए।
सर्जरी ने बिगड़ दिया चेहरा
सर्जरी कराए आयशा के होठ अट्रैक्टिव न लगकर सूजन से फूले हुए लगने लगे हैं। वहीं उनका चेहरा भी प्लास्टिक जैसा लगने लगा है। 2006 में आई ‘डोर’ फिल्म के लिए आएशा को बेस्ट एक्ट्रेस स्क्रीन अवॉर्ड मिला था। आयशा ने 15 साल की उम्र में ही बतौर मॉडल अपना करियर शुरू कर लिया था। सबसे पहले वो कॉम्पलैन के ऐड में दिखाई दी थीं। आयशा फाल्गुनी पाठक के गाने ‘मेरी चुनर उड़ उड़ जाए’ में भी नजर आई थीं।
इन फिल्मो में किया था काम
सलमान खान के साथ ‘वॉन्टेड’ तो अजय देवगन के साथ ‘टार्जन द वंडर कार’ में काम किया। लेकिन 2009 में शादी करने के बाद आयशा ने 2011 में फिल्मों को अलविदा कह दिया। उस साल आई फिल्म ‘मोड़’ में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था।