फिल्म ‘चाची 420’ में नज़र आई यह बच्ची आज बहुत ही खूबसूरत एक्ट्रेस है , इस फिल्म से बनी रातो रात स्टार
चाची 420 में नज़र आई बच्ची हो गई है बड़ी:
साल 1997 में आई फिल्म ‘चाची 420’ तो आपको याद ही होगी। फिल्म में एक्ट्रेस तबू दिखाई दी थीं और कमल हासन ने डबल रोल निभाया था। इन दोनों के अलावा फिल्म में एक बच्ची थी जिसकी शरारत और नटखट मुस्कान शायद ही कोई भूल पाया होगा। आज वह बच्ची काफी बड़ी और खूबसूरत हो गई है।
चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में इन फिल्मो में किया काम
इस बात में कोई दो राय नहीं कि, बॉलीवुड में सितारे कब आकर अपनी जगह बना लेते हैं, वक्त का पता नहीं चलता। ऐसा ही कुछ फिल्म ‘चाची 420’ में नजर आई उस छोटी बच्ची ने भी किया है। आपको बता दें कि, वह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड में अपना नाम कमा चुकी एक्ट्रेस फातिमा सना शेख है। फिल्म में उनकी क्यूटनेस पर सभी फिदा हो गए थे।इस फिल्म के अलावा वह ‘इश्क’, बड़े दिलवाले’ और ‘वन टू का फोर’ जैसी फिल्मों में भी चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर नजर आ चुकी हैं। 16 साल की उम्र में वह फिल्म ‘तहान’ में नजर आई थीं। बड़ी होने पर फातिमा पहली बार आमिर के साथ सुपरहिट फिल्म ‘दंगल’ में नजर आई थी। फातिमा ने इस फिल्म में गीता फोगाट का रोल अदा किया था।
इस फिल्म से बनी रातो रात स्टार
इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया और दंगल गर्ल के रूप में पहचाने जाने लगी।दंगल के बाद वह मल्टीस्टारर फिल्मों में नजर आईं। वह फिल्म ‘लूडो’ में राजकुमार राव के साथ रोमांस करती नजर आईं।इसके अलावा वह फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ का भी हिस्सा बनी। हालांकि, अभी भी एक लीड एक्ट्रेस के तौर पर उन्हें अपनी पहचान बनानी बाकी है।