रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अभिनेता , अपने अभिनय से छोड़ी लोगो के दिलो में छाप
इन कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शको के दिल में अपनी छाप छोड़ी:
दशहरा यानी विजयादशमी के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन जगह जगह रावण के पुतले का दहन होता है। रावण एक ऐसा किरदार है जो कि खलनायक होने के साथ साथ एक बहुत बड़ा विद्वान था। पर्दे पर दशानन के किरदार को निभाने के लिए हमेशा एक दमदार अभिनेता की खोज की गई। इनमें से कुछ कलाकारों ने अपने अभिनय से लोगो के दिलो में जबरदस्त छाप छोड़ी।
अरविंद त्रिवेदी
रामानंद सागर की रामाणय में अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रावण का किरदार निभाया। उस दौरान अरविंद त्रिवेदी की छवि ऐसी बन गई कि असल जिंदगी में लोग उन्हें खलनायक की तरह देखने लगे थे। रामायण में अरविंद त्रिवेदी का अभिनय आज भी याद किया जाता है।
तरुण खन्ना
देवों के देव महादेव टीवी के हिट सीरियल में से है। इसके सभी किरदार बहुत मशहूर हुए। तरुण खन्ना रावण के रोल में दिखे। हालांकि सीरियल में भगवान शिव के बारे में दिखाया गया था लेकिन इसमें कुछ एपिसोड रामायण का जोड़ा दिया गया।
आर्य बब्बर
राज बब्बर के बेटे और अभिनेता आर्य बब्बर फिल्मों के अलावा टीवी सीरियल में भी काम kiya हैं। आर्य बब्बर ने सीरियल संकट मोचक महाबली हनुमान में रावण का किरदार निभाया था। उन्होंने हिंदी फिल्मों के अलावा पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है।