बॉलीवुड की इन फिल्मों ने बदल दी किन्नर समाज के लिए लोगों की सोच , इन एक्टर्स ने भूमिका निभाकर दिया इसे नया मुकाम

दिन बदला, दौर बदले , कई जमाने गुजरे….

लेकिन इसके बावजूद कई चीजें नहीं बदल पाती हैं ऐसे ही.. आज काफी प्रयास के बाद भी हम समाज में किन्नरों के प्रति आम लोगो की नजरिया को नही बदल पाए हैं। किन्नर हमारे समाज के महत्वपूर्ण अंग है, जो हम सबसे अभिन्न हैं। फिर भी  समानता का काफी अभाव है। बॉलीवुड फिल्मो में भी किन्नरों की भूमिका दशको पुरानी है, आमतौर पर कॉमेडी सीन के लिए ये किरदार शामिल किए जाते हैं। लेकिन इसके उलट कई बड़े अभिनेताओं ने इन किरदारों को बतौर चरित्र पात्र को निभाकर उनकी जिंदगी पर प्रकाश डालने की पूर्ण कोशिश की  है।

तो आज हम 10 ऐसे ही एक्टर्स की बात कर रहे हैं जिन्होंने फिल्मो में किन्नरों की भूमिका निभाकर इसे नया मुकाम दिया ।

1 परेश राव (1997)- तमन्ना

वो अभिनेता से जिसने कभी फिल्मो में नायक का किरदार तो नही निभाया लेकिन इनकी मौजूदगी फिल्मों में जान डाल देती हैं । फिल्मो में विलेन से लेकर हास्य किरदार निभाने वाले परेश रावल को शायद ही कोई नापसंद करता हो। 1997 में रिलीज़ हुई फ़िल्म “तमन्ना” में परेश रावल ने एक किन्नर का रोल निभाया था। फ़िल्म में इनका किरदार टिक्कू का था। जिसे खूब पसंद किया गया, यही वजह है कि इस फ़िल्म में पूजा भट्ट और शरद कपूर और मनोज बाजपेयी के मुख्य रोल में होते हुए भी इस रोल ने दर्शकों का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा। जिसके लिए इन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। अपने इस किरदार पर परेश रावल ने कहा कि- मेरी कोशिश समाज में इन लोगों को एक स्थान देना है।

2. महेश मांजरेकर(2013)- रज्जो

बतौर डायरेक्टर और लेखक महेश मांजरेकर का बॉलीवुड में एक बड़ा योगदान रहा है और साथ ही महेश मांजरेकर अपने समय के उम्दा कलाकारों में से भी एक रहे हैं। महेश मांजरेकर ने कुछ साल पहले एक किन्नर का किरदार निभाया था। वो साल 2013 में आई फिल्म ‘रज्जो’ में बेगम के रूप में नजर आए थे। शुरुआत में तो लोगों द्वारा इसका खूब विरोध किया लेकिन फ़िल्म रिलीज़ होने के बाद सभी लोगों ने इनके काम की सराहना किया।

3.रवि किशन (2013)- बुलेट राजा

इसके अलावा 2013 की एक और फ़िल्म बुलेट राजा में एक किन्नर का प्रभावी किरदार देखने को मिला था। तिग्मांशु धूमिया द्वारा निर्देशित ये फ़िल्म भले ही फ्लॉप रही, जिसमे सैफ अली खान और सोनाक्षी सिन्हा फ़िल्म के मुख्य पात्र थे। लेकिन इसमें बॉलीवुड अभिनेता और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने समर यादव का किरदार बखूबी निभाया है। जिसे दर्शको द्वारा काफी पसंद भी किया गया।

4.आशुतोष राणा (2005)-शबनम मौसी 

बॉलीवुड में एक किन्नर राजनीतिक हस्ती पर भी फ़िल्म बन चुकी है। जी हाँ फ़िल्म मशहूर किन्नर राजनेता शबनम मौसी की जीवन से प्रेरित है। जिन्होंने पहली बार मध्य प्रदेश से विधान सभा चुनाव लड़कर जीत हासिल किया । 2005 में आयी इस फ़िल्म का नाम भी “शबनम मौसी” ही था। जिसमे मुख्य किरदार आशुतोष राणा ने निभाया। जो ज्यादातर फिल्मो में विलेन के तौर पर नजर आते हैं। लेकिन इनका इस फ़िल्म में रोल काफी शानदार और प्रेरक था। जो किन्नर के जीवन का पक्ष समाज के सामने रखती है।

5. राजकुमार राव (2010 )- एमी साइरा बानो

राजकुमार राव ने बंगाली फिल्म में किन्नर का रोल न‍िभाया है। फिल्म ‘एमी साइरा बानो’ में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फ़िल्म में खुद को इस चरित्र में ढालने के लिए राजकुमार राव ने फ़िल्म से पहले कोलकाता के एक किन्नर बस्ती का भी दौरा किया। और उसके बाद काफी बारीकी से इस किरदार को पर्दे पर उतारा था।

6. वीरू कृष्णन (1996)- राजा हिंदुस्तानी

सात स्टार स्क्रीन पुरस्कार सहित पांच फिल्मफेयर पुरस्कार जीतने वाली 1996 में आई फ़िल्म ‘राजा हिंदुस्तानी’ तो आपने देखी ही होगी। जिसमे आमेर खान और करिश्मा कपूर लीड रोल में है। इसी फिल्म में एक गुलाब सिंह नाम के एक किन्नर का भी जबरदस्त रोल है। जिसे वीरू कृष्णन ने निभाया है। फ़िल्म में कहीं-कहीं इस किरदार की गंभीर भूमिका है जो फ़िल्म में अच्छा खासा ध्यान खींचता है।

7.निर्मल पांडे (1998)-‘बैंडिट क्वीन’, ‘ ‘बैंडिट क्वीन’, ‘गॉड मदर’, ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’’, ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’

थिएटर से अपनी एक्टिंग की शुरुआत करने वाले निर्मल पांडे को ‘बैंडिट क्वीन’, ‘गॉड मदर’, ‘ट्रेन टू पाकिस्तान’ जैसी फ़िल्मों के लिए याद किया जाता है। निर्मल पांडे के दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली फिल्मों में एक नाम फ़िल्म “दायरा” का भी आता है। इस फ़िल्म को अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित की गई थी। जिसमें निर्मल पांडे ने एक किन्नर का रोल निभाया था। उन्होंने ये किरदार इतनी शिद्दत से निभाया था। कि इसके लिए उनको फ़्रांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में पुरस्कार भी मिला और साथ टाइम्स मैगजीन के 10 सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म में भी शामिल किया गया।

8. सीमा बिस्वास(2011)- queens! डेस्टिनी ऑफ डांस

इसी फेहरिस्त में एक ऐसी फ़िल्म भी शामिल होती हैं जो पूरी तरह किन्नरों के जीवनशैली परआधारित है। और इस फ़िल्म का उद्देश्य भी किन्नरों के प्रति लोगो का सकारात्मक नजरिया है। ये फ़िल्म 2011 की फ़िल्म ” queens! डेस्टिनी ऑफ डांस” हैं। जो दो मुख्य किन्नर पात्र है। जिसे सीमा बिस्वास और विनीत ने निभाया है। जिनके किरदार के नाम गुरुअम्मा और मुक्ता है। मिराज इंटरटेनमेंट लिमिटेड के बैनर तले बनी इस फ़िल्म ने लॉस एंजिल्स मूवी अवार्ड में 6 पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकी है जिसमें सीमा बिस्वास को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के खिताब से नवाजा गया।

9.अली ज़कारिया( 1997)-दरमियां

वैसे अली ज़कारिया को सीरियल्स में खूब पसंद किया गया है, और अपने अनोखे किरदार के लिए मशहूर अली ज़कारिया ने 1997 की फिल्म ‘दरमियां’ में किन्नर का रोल भी किया है। इस फ़िल्म में अली ज़कारिया यानि इम्मी पर जबरन अपना व्यवहार परिवर्तन का दबाव बनाया जाता है। इस फिल्म के जरिए भी एक किन्नर के दर्द और उनके जीवन के संघर्षों को दिखाया गया। अली के इस रोल और फ़िल्म को समाज के सभी वर्ग के लोगों द्वारा काफ़ी सराहा भी गया।

10. सदाशिव अमरापुकर (1991 )-सड़क में महारानी

बॉलीवुड में किन्नर के रूप में एक ऐसा किरदार जिसने सबसे ज्यादा लोगो की वाहवाही लूटी वो 1991 में आई फ़िल्म ‘सड़क में महारानी’  का है। जिसे गंभीर चरित्र अभिनेता सदाशिव अमरापुकर ने निभाया है। अपने स्वभाव के अनुरूप इस फ़िल्म में भी उनका खलनायल रूप देखने को मिला। लेकिन इस फ़िल्म में महारानी के अलग किरदार ने सदाशिव अमरापुकर को अमर कर दिया। बताया जाता है कि उनका यह रोल इतना खतरनाक और वास्तविक  जैसा था कि इस वजह से कुछ समय तक उनके रिश्तेदार दोस्त भी उनसे मिलने से कतराने लगे थे।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *