बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने सरेआम अपने क्रश का नाम बताया, अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान तक है लिस्ट में शामिल

जाने इन सेलेब्स के कौन है क्रश : 

अक्सर फैंस को बॉलीवुड सितारों पर क्रश हो जाता है। लेकिन, अगर कहा जाए कि जिन एक्टर-एक्ट्रेस की दुनिया दीवानी होती है, उन्हें भी किसी पर क्रश हुआ है, तो आप यकीन करेंगे ? शायद आप थोड़ा हैरान होंगे, लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स को भी क्रश हो चुका है। कई एक्टर-एक्ट्रेस को अपने को-स्टार या दूसरे स्टार्स के ऊपर क्रश हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि ये स्टार्स सब के सामने इस सच को स्वीकार भी कर चुके हैं।

1.शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन 

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्टाइल और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। मगर, बीते दिनों शिल्पा शेट्टी ने अपने क्रश के बारे खुलासा किया। दरअसल, शिल्पा शेट्टी इस साल रिलीज हुई अपनी फिल्म ‘निकम्मा’ के प्रमोशन के लिए एक टीवी शो में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने उनके क्रश के बारे में पूछा गया तो शिल्पा शेट्टी ने कार्तिक आर्यन का नाम ले डाला।

2.अर्जुन कपूर, करीना कपूर

अभिनेता अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वक्त उन्हें करीना कपूर खान पर क्रश था। एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, ‘करीना मेरी पहली क्रश थीं। जब मैं पहली बार उनसे मिला तो पता चला कि वह बिना मेकअप के और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं ‘ अर्जुन ने यह भी कहा कि मुझे नहीं पता कि उन पर मुझे क्रश क्यों हुआ, वह शानदार महिला हैं।

3.सारा अली खान, विजय देवरकोंड़ा 

सारा अली खान हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ ‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 में नजर आईं थीं। इस दौरान करण जौहर ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते पर बात की और बताया कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। वहीं, सारा अली खान ने अपने लेटेस्ट क्रश का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वह विजय देवरकोंड़ा को डेट करना चाहती हैं।

4.श्रद्धा कपूर, ऋतिक रोशन

अपने लुक्स और स्टाइल से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली श्रद्धा कपूर भी अपने क्रश के बारे में सार्वजनिक रूप से बात कर चुकी हैं। अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने एक बातचीत के दौरान यह स्वीकार किया था कि उन्हें अभिनेता ऋतिक रोशन पर क्रश है।

5.आदित्य रॉय कपूर

अभिनेता आदित्य रॉय कपूर भी अपने क्रश को लेकर सार्वजनिक रूप से बात कर चुके हैं। ‘कॉफी विद करण’ के दौरान उन्होंने कहा था कि दीपिका पादुकोण पर उन्हें क्रश रहा है। उन्होंने रैपिड फायर राउंड के दौरान यह बात कही थी।

6.अनन्या पांडे, आर्यन खान

हाल ही में अनन्या पांडे करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने यह कुबूल  किया कि एक दौर में उन्हें आर्यन खान पर क्रश था। अनन्या ने कहा कि बड़े होने के दौरान उन्हें आर्यन पर क्रश था। हालांकि, जब करण जौहर ने पूछा कि उन पर क्रश होने के बावजूद भी दोनों का लिंकअप क्यों नहीं हुआ ? तो अनन्या ने कहा, ‘उससे पूछो ‘.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *