तापसी पन्नू से लेकर कृति सेनन तक , वो एक्ट्रेस जिन्होंने इंजीनियरिंग के बाद इंडस्ट्री में कदम रखा
इंजीनियरिंग करने के बाद बने एक्टर स्टार :
बॉलीवुड कलाकारों की एजुकेशन को लेकर अक्सर मज़ाक बनाया जाता है। कहते हैं कि वो ज़्यादा पढ़े-लिखे नहीं होते। कुछ हद तक ये बात सही भी है। इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने 12वीं तक भी पढ़ाई नहीं की है। मगर ये बात सब पर लागू नहीं होती है। कुछ दिग्गज एक्टर ऐसे भी हैं, जो काफ़ी पढ़े-लिखे हैं। ऐसे में आाज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो इंजीनियरिंग करने के बाद इंडस्ट्री में आए और बॉलीवुड में काफ़ी नाम कमाया।
1.सुशांंत सिंह राजपूत
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने टीवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले सुशांत ने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। एक्टर बनने के लिए उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप तक छोड़ दी थी।
2. कृति सेनन
कृति सेनन ने जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री हासिल की है।
3. विकी कौशल
विकी कौशल ने भी इंडस्ट्री में आने से पहले इंजीनियरिंग की थी। उन्होंने मुंबई के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी संस्थान से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया था।
4. तापसी पन्नू
तापसी पन्नू भी एक इंजीनियर हैं। उन्होंने गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की है। मॉडलिंग और अभिनय में आने से पहले वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम करती थीं।
5. कार्तिक आर्यन
‘प्यार का पंचनामा’ और ‘भूल भुलैया 2’ फ़ेम कार्तिक आर्यन भी इंजीनियरिंग ग्रेड हैं। उन्होंने D.Y पाटिल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, नवी मुंबई से बायोटेक्नोलॉजी में इंजीनियरिंग की है।