भूमि पेडनेकर की बहन समीक्षा भी हैं बेहद खूबसूरत और पेशे से है वकील , दिखने में लगती है जुड़वा
सामाजिक संदेश देने वाली फिल्मों में भी किया काम :
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सामाजिक संदेश देने वाली कई फिल्मों में भूमि ने अपना शानदार अभिनय दिया है। इसके अलावा वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चित हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि भूमि पेडनेकर की एक बहन भी हैं। दिलचस्प बात यह है कि खूबसूरती के मामले में एक्ट्रेस की बहन उनसे कम नहीं हैं।
समीक्षा पेडनेकर में है एक्ट्रेस बनने की सारी खूबियां
भूमि पेडनेकर की बहन का नाम समीक्षा पेडनेकर है। समीक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। खूबसूरती से लेकर स्टाइल, फिगर और ग्लैमर तक समीक्षा में वह सारी खूबियां हैं, जो आमतौर पर एक एक्ट्रेस में होती हैं।
सोशल मीडिया की स्टार है समीक्षा
समीक्षा पेडनेकर मॉडलिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। इसके अलावा वह पेशे से एक वकील भी हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस समीक्षा की तुलना उनकी बहन भूमि पेडनेकर से करते हैं। बीते दिनों समीक्षा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। समीक्षा बॉलीवुड स्टार तो नहीं हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया की स्टार जरूर हैं।
फैंस समीक्षा का बॉलीवुड में आने का कर रहे हैं इंतज़ार
पेशे से वकील होने के साथ-साथ समीक्षा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। वह ब्रांड और एड फिल्मों का हिस्सा हैं। दोनों बहनें लगभग एक जैसी दिखती हैं और अक्सर इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इनकी शक्ल एक-दूसरे से इतनी ज्यादा मिलती है कि लोग उन्हें जुड़वा बहनें समझते हैं। हालांकि, सच तो यह है कि भूमि और समीक्षा जुड़वा नहीं हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला है। समीक्षा अपनी बहन भूमि से तीन साल छोटी हैं। फैंस इंतजार में हैं कि समीक्षा कब बॉलीवुड में दस्तक देंगी। लेकिन, रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल समीक्षा का बॉलवुड में आने का कोई इरादा नहीं है, वह मॉडलिंग की दुनिया में ही खुश हैं।