भारती सिंह कैसे बनी लाफ्टर क्वीन, जाने देखे इनका द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज तक का सफर

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह एक फेमस  भारतीय कॉमेडियन , मॉडल और अभिनेत्री हैं।। हंसते-खिलखिलाते रहना ही उनका अंदाज है, जिससे लोग परिचित हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देना उनकी रोजी-रोटी है। दिलचस्प बात यह है कि भारती ने दुख के समंदर में तैरते हुए इस हंसने-हंसाने के पेशे को चुना।  एक अभावों से भरी संघर्षशील जिंदगी में बेहतर जीवन जीने का सपना भारती ने देखा। इसके लिए जितनी मेहनत हो सकती थी की।  आज भारती की सफलता दुनिया के सामने एक उदाहरण है। आज हम आपको  भारती सिंह के बारे में आपको बतायगे की कैसे बनी वो लाफ्टर क्वीन-

बेहद गरीबी वाले हालातों में बीता बचपन –

भारती जब महज दो साल की थीं, तभी उनके सिर से पिता का साया उठ गया था। भारती की मां पंजाबी मूल की हैं, जबकि पिता नेपाली मूल के थे। तीन बहन भाइयों में भारती सबसे छोटी हैं। भारती का बचपन बेहद गरीबी वाले हालातों में बीता है। बचपन में मुश्किल हालातों को देखकर भारती को अपनी कई खुशियां दबानी पड़ती थीं। लेकिन, भारती ने मुंबई आकर खुद अपनी किस्मत बदली।

द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज ने बदल दी किस्मत-

जब से भारती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आई हैं, तब से उनके वजन के लिए उनकी आलोचना की जाती है । तमाम समस्याओं और लोगो के मुँह पर ताले लगाने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की और अपने जीवन में सफलता हासिल की ।   आपको बता दे की भारती ने रियलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपनी करियर की शुरुआत की थी। वह इस शो में सेकंड रनर अप रहीं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अब विभिन्न कॉमेडी शो के लिए जज के रूप में भी दिखाई देती हैं

आपको बता दे की उन्होंने ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’, ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’, ‘डांस दीवाने’, ‘हुनरबाज: देश की शान’ जैसे शो होस्ट किए। कॉमेडी की दुनिया में नाम हुआ तो , फिल्मों के ऑफर भी मिले। भारती हिंदी, पंजाबी और कन्नड़ फिल्म में काम कर  चुकी हैं।  इसके अलावा वह ‘नच बलिए’, ‘बिग बॉस’, ‘किचन चैंपियन’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ जैसे कई शो में बतौर गेस्ट हिस्सा ले चुकी हैं।

आपको बता दे की भारती ने 03 दिसंबर 2017 को हर्ष लिंबाचिया से शादी की। भारती और हर्ष की मुलाकात कॉमेडी सर्कस शो के दौरान हुई थी। यहीं से दोनों के प्यार की शुरूआत हुई थी। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *