भारतीय सेना के शौर्य व पराक्रम की कहानी और भारत-पाक के बीच हुए युद्धों की दिखाती है ये बॉलीवुड की 5 फिल्में , देखे लिस्ट

भारतीय सेना पर बनि बॉलीवुड की फिल्मे : 

भारत में शौर्य और बलिदान का पर्याय भारतीय सेना को ही माना जाता है। इसलिए हर भारतीय को अपने सैनिकों पर अभिमान है। हमारे सिपाहियों के पराक्रम की कहानी हमें बेहद रोचक लगती है। शायद इसलिए सेना की कहानियां हमारी फिल्मों में भी बढ़ चढ़कर दिखाई जाती हैं। इसलिए आज हम बात करेंगे भारतीय सेना पर बनी ऐसी पांच फिल्मों की जिन्होंने सेना के शौर्य की कहानी आम लोगों तक पहुंचाई है।

1.बॉर्डर

साल 1997 में आई सनी देओल की बॉर्डर, भारतीय सेना पर बनी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में से एक है। जे पी दत्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, तब्बू व पुनीत इस्सर प्रमुख भूमिकाओं में थे। 1971 के भारत पाक युद्ध पर आधारित यह फिल्म देश की सबसे चर्चित युद्ध फिल्मों में से एक है। इसके साथ ही इस फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ भी हर सिपाही की कहानी को बयां करता है। 

2.उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

यह फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। 18 सितम्बर 2016 को जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस फिल्म के लिए इसके मुख्य अभिनेता विकी कौशल को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

3.लक्ष्य

ऋतिक रोशन द्वारा अभिनीत व फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल नहीं कर पाई लेकिन बाद में इस फिल्म को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म का प्रभाव ये रहा कि रिलीज होने के बाद नेशनल डिफेंस एकेडमी के फॉर्म में कई गुना बढ़ोतरी हो गई। एक आम बिगड़ैल लड़का कैसे आर्मी में जाकर अपने जीवन का लक्ष्य बनाता है।

4.हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी

साल 2014 में आई अक्षय कुमार व सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘हॉलीडे- ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ दर्शकों में खूब पसंद की गई। एक आतंकी स्लीपर सेल के द्वारा मुंबई शहर में बम ब्लास्ट की कोशिश को नाकाम करते हुए एक भारतीय फौजी की कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा। एक सिपाही अपनी देश सेवा से कभी छुट्टी नहीं लेता, इस फिल्म का खास संदेश है।

5.केसरी

12 सिंतबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित ये फिल्म भारतीय सेना पर बनी सबसे महानतम फिल्मों में से एक है। परतंत्र भारत की सिक्ख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने हजारों पठानों से लोहा लिया और भारत के गौरव को ऊंचा किया। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में थे अक्षय कुमार।

तो ये थीं भारतीय सेना पर बनीं वो पांच फिल्में जिन्हें भारतीय दर्शकों ने अत्यधिक सराहा। ये सारी फिल्में भारतीय सेना के शौर्य की कहानी को बयां करती हैं। दर्शकों के बीच इन फिल्मों की प्रसिद्धि से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारतीय सैनिकों का आम जनमानस के बीच कितना सम्मान है। 

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *