भारती सिंह ने अपने लाडले बेटे गोला के साथ की अपनी तस्वीर पोस्ट , फैंस लुटा रहे है प्यार

कॉमेडियन भारती सिंह विथ सन गोला : 

कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। काम से अलग भारती सिंह अपनी फैमिली लाइफ को भी खूब एंजॉय कर रही हैं। वह अपने परिवार को पूरा वक्त देती हैं। भारती अपनी फैमिली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर भारती ने अपनी और बेटे गोला की बेहद क्यूट फोटो साझा की है।

भारती सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से बेटे गोला के साथ अपनी फोटो शेयर की है। यह ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। तस्वीर में भारती सिंह लहंगा पहने नजर आ रही हैं। वहीं, बेटा गोला कान्हा की ड्रेस में नजर आ रहा है।

फोटो में भारती सिंह का लुक बेहद प्यारा लग रहा है। उन्होंने मांग टीका और बड़े-बड़े ईयरिंग्स और गजरे के साथ अपने लुक को कंपलीट किया है। वहीं कान्हा की ड्रेस पहने बेटा गोला भी बेहद क्यूट लग रहा है। उसके सिर पर मोरपंख लगा हुआ है। इस तस्वीर के साथ भारती सिंह ने कैप्शन में लिखा है, ‘गोला और उसकी मम्मी।’

फैंस लुटा रहे है प्यार 

भारती सिंह की इस तस्वीर पर यूजर्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। वहीं, सेलेब्स भी इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक्टर अभिषेक वर्मा ने लिखा, ‘जैसी मां वैसा बेटा।’ म्यूजिशियन हर्षदीप कौर ने लिखा, ‘क्यूटीज।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हाय नजर न लग जाए।’ एक यूजर ने लिखा, ‘कोई इतना प्यारा कैसे हो सकता है।’

इन 2 रियल्टी शो में नज़र आएँगी भारती 

बता दें कि भारती सिंह ने 3 अप्रैल 2022 को बेटे को जन्म दिया। भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अक्सर अपने बेटे गोला के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करते हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर भी ये वीडियोज अपलोड करते हैं। बता दें कि भारती सिंह जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा लिटिल चैम्प्स ‘को होस्ट करती नजर आएंगी। इसके अलावा वह कपिल शर्मा के शो में भी नजर आएंगी। हालांकि, भारती ने यह क्लियर कर दिया है कि वह कपिल के शो के कुछ ही एपिसोड्स में हिस्सा लेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *