भाग्यश्री : सलमान खान के साथ डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से की करियर की शुरुआत , जाने अब क्या करे रहे है जीवन में
सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी :
सलमान खान और भाग्यश्री ने ”मैंने प्यार किया” फिल्म में डेब्यू किया था। दोनों ही युवा दिलों की धड़कन बन गए थे। सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी को खूब पसंद भी किया गया था। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अकसर वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। 50 साल की उम्र में भी भाग्यश्री की फिटनेस इतनी कमाल की है कि उनके फैन्स के लिए इंस्पिरेशन बनी हुई हैं। भाग्यश्री का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। भाग्यश्री के इस अंदाज की फैन्स सराहना कर रहे हैं। वैसे भी भाग्यश्री लगातार अपने फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। इनका पहला सीरियल ‘कच्ची धूप’ 1987 में आया।
भाग्यश्री का वीडियो हुआ वायरल, जिसमे वो एक्सरसाइज करते आ रही है नज़र
इस वीडियो में ‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। फैन्स भी लगातार उनके इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए भाग्यश्री ने वीडियो के साथ इस एक्सरसाइज के फायदे भी बताए हैं और अपने फैन्स को इंस्पायर करने की कोशिश भी की है।
भाग्यश्री को पहचान मिली सलमान खान के साथ डेब्यू फिल्म से। सलमान खान और भाग्यश्री ने ‘मैंने प्यार किया’ से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दासानी ने बॉलीवुड में दस्तक दे दी है और उनकी पहली फिल्म ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ है। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले थे। भाग्यश्री ने बॉलीवुड के अलावा भोजपुरी, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी हाथ आजमाया है।