अमृता सिंह की मां को पसंद नहीं थे विनोद खन्ना , दोनों को अलग करने के लिए लिया कई स्टार्स का सहारा
फिल्म ‘बटवारा’ पर शुरू हुई इन दोनों की लव स्टोरी:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह ने 80’s में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के ज़रिए करोड़ों दिलों पर राज किया।वहीं, विनोद खन्ना भी किसी से कम नहीं थे। ऐसे में दोनों की लव स्टोरी उन दिनों खूब सुर्ख़ियों में थीं। इतना ही नहीं दोनों की शादी की खबरें भी उड़ने लगी थीं।अमृता सिंह और विनोद खन्ना की लव स्टोरी शुरू साल 1989 में जे.पी दत्ता की फिल्म ‘बटवारा’ के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब अमृता भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री को डेट कर रही थीं। वहीं, जब वो विनोद खन्ना से मिली तो अपना दिल उन्हें दे बैठी। विनोद खन्ना भी तब अपने संन्यासी जीवन से लौट आए थे और तब तक उनका अपनी पत्नी गीतांजली से तलाक भी हो चुका था। ऐसे में उन्हें भी अमृता से प्यार हो गया गया था।हालांकि, दोनों की नज़दीकियां अमृता सिंह की मां को ज़रा भी पसंद नहीं थीं।
दोनों को अलग करने के लिया कई फिल्म स्टार्स का सहारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमृता सिंह की मां रुख्शाना विनोद खन्ना को अपने दमाद के रूप में पसंद नहीं करती थीं। इसी वजह से उन्होंने दोनों को अलग करने के लिए अमिताभ बच्चन से लेकर कई फिल्म स्टार्स का सहारा लिया।वहीं, दूसरी तरफ अमृता किसी भी हाल में विनोद खन्ना से अलग नहीं होना चाहती थीं।तब तक सैफ अली खान भी अमृता सिंह के दीवाने हो चुके थे और ये बात रुख्शाना को पता चल गई।
राजनितिक कॉन्टेक्ट्स का यूज़ करके किया अलग
रुख्शाना ने अपनी राजनीतिक कॉन्टेक्ट्स का यूज़ करके अमृता सिंह को विनोद खन्ना से दूर होने के लिए मजबूर कर दिया।वहीं, विनोद खन्ना ने भी अपने करियर पर फोकस करना ज्यादा बेहतर समझा और अमृता से दूरी बना ली। इसके बाद अमृता सिंह ने साल 1991 में सैफ अली खान से शादी कर हर किसी को हैरान कर दिया था।हालांकि, शादी के 13 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया।