कपूर खानदान में आई नन्ही परी : आलिया और रणबीर कपूर बने पेरेंट्स , कपूर खानदान में है जश्न का माहौल
आलिया और रणबीर कपूर बने पेरेंट्स:
बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं आलिया ने मुंबई KH.N रिलायंस हॉस्पिटल में एक प्यारी सी बेबी गर्ल को जन्म दिया है। जिसके बाद पूरे कपूर खानदान में जश्न का माहौल बन गया है। आलिया को आज सुबह 8.20 पर मुंबई के एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इस वक्त रणबीर कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं। विश्वसनीय सूत्र ने आलिया को बेटी के जन्म देने की बात बताई गई है।आलिया और रणबीर ने फिलहाल अपने मम्मी-पापा बनने का अधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है।
आलिया ने दिया बेबी गर्ल को जन्म
दरअसल फैमिली और फ्रेंड्स के अलावा फैंस भी बेसब्री से उनके बेबी का दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। आज सुबह आलिया ने रिलायंस अस्पताल में बेबी को जन्म दिया है। फिलहाल बेबी और आलिया दोनों ही स्वस्थ बताए जा रहे हैं। वहीं बेबी की डिलीवरी से पहले आलिया का धूमधाम से गोद भराई का जश्न मनाया गया था।जिसकी कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें आलिया खूबसूरत येलो कलर के सूट में नजर आ रही है। जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेबरे पर साफ झलक रहा है।
इसी साल हुई थी आलिया और रणबीर की शादी
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी की थी। दोनों की शादी बहुत सादगी से उनके घर पर की गई थी। जिसमें आलिया नो मेकअप लुक में नजर आई थीं। दोनों की इस शादी को फैंस का भी काफी प्यार मिला था।