इंस्टा बॉलीवुड फैंस क्लब ने शेयर की अक्षय और करिश्मा ये तस्वीर , जानिए कौनसी है यह फिल्म

अक्षय और करिश्मा कपूर:

आज हम बात करते हैं अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की। बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर अक्षय कुमार आज सुपरस्टार हैं। साल में अक्षय की कम से कम 3 फिल्में रिलीज होती हैं। वहीं करिश्मा कपूर अपने समय की सबसे हिट एक्ट्रेस में से एक है। उन्होंने हर बड़े स्टार के साथ काम किया। या यूं कहें उनके साथ हर एक्टर ने एक नहीं कई फिल्में की। हालांकि शादी के बाद करिश्मा ने फिल्मी दुनिया से ब्रेक ले लिया।

फैंस क्लब ने शेयर की फोटो 

आज हम आपके सामने लेकर आए हैं अक्षय कुमार और करिश्मा कपूर की ये फोटो। अक्षय और करिश्मा की ये फोटो इंस्टा बॉलीवुड फैंस क्लब ने शेयर की है। फोटो में अक्षय ने करिश्मा के कमर पर हाथ रखा हुआ है और पोज दे रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये तस्वीर कब की है तो आइए जानते हैं।

इस फिल्म के गाने की है ये तस्वीर 

अक्षय और करिश्मा की ये तस्वीर हैं 1997 में आई फिल्म ‘लहू के दो रंग’ के गाने ‘हसीनों को आते हैं क्या क्या बहाने’ की। 21 मार्च को 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए थे। अक्षय और करिश्मा की इस फिल्म ने 56 करोड़ कमाए थे।

अक्षय और करिश्मा ने साथ में की 10  फिल्मे 

अक्षय कुमार के साथ करिश्मा कपूर ने लगभग 10 फिल्में की। सभी फिल्में पसंद की गईं। उस समय करिश्मा कपूर सुपरस्टार थीं और अक्षय कुमार भी करियर में आगे बढ़ रहे थे। ‘लहू के दो रंग’ को मेहुल कुमार ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में अक्षय करिश्मा के अलावा नसीरुद्दीन शाह और फराह नाज भी अहम भूमिका में थे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *