अजय देवगन ने ठुकरा दी थी ये सुपरहिट फिल्में जो बाद में मिली रणवीर को , शाहरुख और सलमान खान को
अजय देवगन की ठुकराई हुई सुपरहिट फिल्मे:
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने फ़िल्म ‘फूल और कांटे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।उन्हें इस फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए 30 साल से भी अधिक का समय हो गया है। एक्शन स्टार अजय देवगन बेहतरीन एक्टर होने के साथ ही एक सफल प्रोड्यूसर भी हैं।हाल ही में उनकी फ़िल्म ‘दृश्यम 2’ रिलीज़ हुई है। इस फ़िल्म को दर्शक ख़ूब पसंद कर रहे हैं।इसकी गिनती भी अब उनकी सुपरहिट फ़िल्मों में होगी। लेकिन अजय देवगन ख़ुद अतीत में कुछ सुपरहिट फ़िल्मों को ठुकरा चुके हैं।इन फ़िल्मों की वजह से कई दूसरे स्टार्स को करोड़ों रुपये कमाने और लोगों का पसंदीदा एक्टर बनने का मौक़ा मिला। आइये जानते है अजय देवगन को ऑफ़र हुईं फिल्मे जिन्हे उन्होंने ठुकरा दिया था , लेकिन बो सुपरहिट रही।
1. कुछ कुछ होता है
शाहरुख़ ख़ान से पहले ये फ़िल्म अजय देवगन को ऑफ़र हुई थी। अजय देवगन के पास इस फ़िल्म में फिर से काजोल के साथ जोड़ी बनाने का मौक़ा था, लेकिन उन्होंने किन्हीं कारणों से इस फ़िल्म को ना कह दिया।
2. करण अर्जुन
राकेश रोशन की एक्शन ड्रामा में शाहरुख़ और सलमान ख़ान की जोड़ी दिखाई दी थी। इसमें दोनों ने कमाल की एक्टिंग की थी।मगर सलमान वाला रोल पहले अजय देवगन को मिला था, लेकिन राकेश रोशन से कुछ मतभेद के चलते अजय ने ये फ़िल्म छोड़ दी थी।
3. बाजीराव मस्तानी
अजय देवगन को ये फ़िल्म भी ऑफ़र हुई थी। संजय लीला भंसाली ने उन्हें बाजीराव पेशवा का रोल दिया था, लेकिन उनकी कुछ शर्तें अजय को पसंद नहीं आई और अजय ने इस फ़िल्म को छोड़ दिया। ये फ़िल्म सुपरहिट थी और इसने रणवीर सिंह के करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने में बहुत बड़ा योगदान दिया।
4. पद्मावत
‘बाजीराव मस्तानी’ के बाद ये एक और मौक़ा था जब संजय लीला भंसाली के साथ अजय देवगन काम कर सकते थे। उन्हें इस मूवी में राजा रतन सिंह का रोल ऑफ़र किया गया था, लेकिन डेट्स न होने के चलते अजय को मजबूरन इस फ़िल्म ना कहना पड़ा। अंत में ये रोल शाहिद कपूर को मिल गया.