यहाँ है विनोद खन्ना के 5 टॉप डायलॉग्स , जो आज भी है लोगो की जुबान पर
कैंसर से जूझ रहे थे एक्टर विनोद खन्ना:
एक्टर विनोद खन्ना का मुंबई में निधन हो गया था । 70 साल के विनोद खन्ना कैंसर से जूझ रहे थे। मृत्यु से एक महीने पहले उन्हें सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। विनोद खन्ना एक एक्टर के साथ गुरदासपुर से बीजेपी के सांसद भी थे।
इस फिल्म से शुरू हुई थी पहचान मिलना
विनोद खन्ना 70’s के फेमस एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने हीरो से पहले विलेन के रोल भी किए थे। 1968 में फिल्म ‘मन का मीत’ में काम करने के बाद उन्हें पहचान मिलना शुरू हुई थी। 146 फिल्में करने वाले विनोद खन्ना के वो टॉप डायलॉग्स जिनसे वो फेमस हुए।
1. दोस्ती भुलाई जा सकती है दुश्मनी नहीं
2. तलवार की लड़ाई तलवार से, प्यार की लड़ाई प्यार से और बेकार की लड़ाई सरकार से
3. इज्जत वो दौलत है जो एक बार चली गई तो फिर कभी हासिल नहीं की जा सकती।
4. अगर नजरें खूबसूरत हों तो हर चीज खूबसूरत लगती है।
5. दर्द की दवा ना हो तो दर्द को ही दवा समझ लेना चाहिए।