आखिर ऐसा क्या हुआ जो शशि कपूर ने गुस्से में लाल आखों के साथ , अपना बेल्ट उतारकर दौड़ पड़े शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे मारने को
शत्रुघ्न सिन्हा ने बॉलीवुड में करीब 2 दशकों तक राज किया है। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से शत्रुघ्न सिन्हा ने कड़े संघर्ष के बाद इंडस्ट्री में जगह बनाई और सुपरस्टार बन गए। बता दे की शत्रुघ्न सिन्हा अपने लेट आने की आदत के लिए जाने जाते रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अपने दोस्त शशि कपूर के साथ अच्छे रिश्तों को लेकर भी पहचाने जाते हैं।

राज कपूर के बेटे और एक्टर शशि कपूर भी शत्रुघ्न सिन्हा को अपना अच्छा दोस्त मानते हैं। दोनों ने काला पत्थर, आ गले लग जा, इल्जाम और गौतम गोविंदा जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है, लेकिन एक बार दोनों की दोस्ती गुस्से के खूंटे पर टंग गई थी। साथ ही शशि कपूर गुस्से में लाल आखों के साथ अपना बेल्ट उतारकर शत्रुघ्न सिन्हा के पीछे मारने के लिए दौड़ पड़े थे। इसका किस्सा भी शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद ही शेयर किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कुछ समय पहले ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में इसका जिक्र किया था।

बता दे की शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, ‘मैं और शशि कपूर पुराने दोस्त रहे हैं। हमने कई फिल्में साथ कीं. हम सेट पर खूब मजाक मस्ती किया करते थे। एक बार हम फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में मेरा और शशि का एक सीन शूट होना था। सेट पर पहुंचने का समय 9.30 बजे का था, लेकिन मैं सेट पर करीब 12 बजे पहुंचा। मुझे 3 घंटे लेट देखकर शशि कपूर बौखला गए थे। शशि कपूर हमेशा सेट पर टाइम से आते थे। मुझे 12 बजे आते देख शशि कपूर ने इसकी शिकायत मुझसे की और कहा कि ये गलत है। चूंकि शशि मेरा दोस्त रहा है इसलिए मैंने भी एक जोक मार दिया। मैंने कहा तुम्हें फिल्म में इसलिए कास्ट किया गया है क्योंकि तुम डिसिप्लेन्ड हो, लेकिन मुझे टैंलेट की वजह से कास्ट किया गया है।

आपको बता दे की यह जोक सुनकर शशि कपूर भड़क गए और उन्होंने अपना बेल्ट उतार लिया। शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, ‘मेरा जोक सुनकर शशि कपूर और भी भड़क गए और अपना बेल्ट उतारकर मेरे पीछे मारने के लिए भागे। हालांकि थोड़ी ही देर में उनका गुस्सा शांत हो गया और हम फिर से पुराने दोस्त बन गए। शत्रुघ्न सिन्हा और शशि कपूर लंबे समय से दोस्त रहे हैं। दोनों की दोस्ती बॉलीवुड में भी काफी फेमस हैं। शत्रुघ्न सिन्हा अपने लेट आने के लिए पूरी इंडस्ट्री में बदनाम रहे हैं।

बता दे की इस आदत से उनकी स्टार्डम पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इसी इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया, ‘मैं जानकर सेट पर लेट नहीं जाया करता था। मुझे सुबह उठकर योगा करना पड़ता था. इसके बाद नाश्ता करके ही मैं सेट पर जाता था। इसमें कभी लेट भी हो जाता था, लेकिन मैं सेट पर तैयारी के साथ पहुंचता था और पहले ही टेक में सीन ओके हो जाता था।

अगर मेरे लेट आने से किसी को इतनी ही दिक्कत होती तो मुझे इतनी फिल्मों में कास्ट नहीं किया गया होता। शोले फिल्म मुझे ऑफर हुई थी। मैंने मनमोहन देसाई के साथ 11 फिल्में की और हर्मेश मल्होत्रा के साथ भी 13 फिल्में कीं।