90’s की ये बेहतरीन अभिनेत्रियां आज पर्दे से दूर है , जानिए कहा है और क्या कर रही है

90’s की मशहूर एक्ट्रेसेस:

90’s हर किसी के लिए एक नास्टैल्जिया की तरह है। इस दशक के गाने, फिल्में, सीरियल्स आज भी लोगों के दिलो को छू लेते है। उस दौर की एक्ट्रेसेस की खूबसूरती के लोग दीवाने थे। 90’s की कई एक्ट्रेसेस तो अब भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। लेकिन कई एक्ट्रेसेस ऐसी भी हैं जो उस समय सुरहिट रहीं लेकिन अब गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। उन एक्ट्रेसेस का चार्म उस समय चरम पर था। लेकिन आज वो समय है जब वो लाइम लाइट से बिलकुल दूर हैं। हालांकि इन एक्ट्रेसेस को अब तक कोई भुला नहीं पाया है। इनका नाम आज भी लोगों की जुबान पर रहता है।

1.ममता कुलकर्णी

‘वक्त हमारा है’, ‘करण अर्जुन’, ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ और ‘बाजी’ जैसी फिल्मों में अपनी खूबसूरती और अदाकारी का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी लोगों के दिलों पर राज करती थीं। ममता कुलकर्णी का नाम 90’s की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार था। लेकिन कुछ फिल्मों में काम करने के बाद ममता को नशे की लत लग गई। जिसके बाद एक्ट्रेस इस दलदल में धंसती चली गईं और इंडस्ट्री से गायब हो गईं। बताया जाता है कि वो अब विदेश में बस गई हैं।

2.अनु अग्रवाल

1990 में आई सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ से अनु अग्रवाल ने करियर की शुरुआत की थी। अनु अग्रवाल पहली ही फिल्म से रातों-रात शोहरत की बुलंदियों तक पहुंच गई थी। लेकिन इसके बाद वो फिल्मों में बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाईं। कुछ सालों बाद अनु एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। जिसके चलते वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। उस हादसे ने अनु से उनका सारा स्टारडम छीन लिया। अब अनु अग्रवाल योगा और मेडिटेशन में ही अपना समय बिताती हैं।

3.मीनाक्षी शेषाद्री

बॉलीवुड की दामिनी यानी कि मीनाक्षी शेषाद्री को आज भी याद करते है। एक्ट्रेस का नाम भी 90’s की बेहतरीन एक्ट्रेसेस में शुमार है। मीनाक्षी ने अपनी अदाकारी और खूबसूरती के दम पर खूब नाम कमाया था। लेकिन अपने करियर के पीक पर पहुंचकर मीनाक्षी ने शादी करने का फैसला कर लिया और वो विदेश में जाकर बस गईं। अब मीनाक्षी डलास में रहती हैं और वहीं पर डांस क्लास चलाती हैं। इसके अलावा मीनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

4.प्रिया गिल

‘सिर्फ तुम’ फिल्म की सीधी-सादी सी लड़की एक्ट्रेस प्रिया गिल की बात कर रहे है। संजय कपूर के साथ फिल्म ‘सिर्फ तुम’ में नजर आईं प्रिया गिल पहली ही फिल्म से लोगों की पसंद बन गई थीं। इसके बाद एक्ट्रेस शाहरुख के साथ फिल्म ‘जोश’ में भी नजर आईं। हालांकि इन हिट फिल्मों के बावजूद उनका करियर जल्दी ही खत्म हो गया। अब प्रिया गिल कहां है इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *